Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : भैया दूज के बाद फिर बंटेंगे नियुक्ति पत्र, शिक्षा, पुलिस, राजस्व में युवाओं को मिलेगी नौकरी- मुख्यमंत्री योगीLucknow : अब कोई भाई-भतीजावाद नहीं, 25 करोड़ जनता ही परिवार- सीएम योगीLucknow : योगी सरकार में पारदर्शी भर्ती से मिली खाकी वर्दी, सीएम के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरेLucknow : दीपावली और छठ पूजा पर अलर्ट मोड में रहेंगे मेडिकल कॉलेज, 24 घंटे सक्रिय रहेंगी इमरजेंसी सेवाएंLucknow : योगी सरकार आपदा में जान गंवाने वालों के परिवार को देगी अब आठ लाख की आर्थिक मददAyodhya : उप राष्ट्रपति के आगमन से दीप प्रज्ज्वलन तक, रामनगरी में मजिस्ट्रेटों को अलग-अलग कमानMathura : वृंदावन में धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में उतरा संत समाज, बोला संतों का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तानChandigarh : चुनाव से पहले विपक्षी नेताओं को डराने-धमकाने के लिए भाजपा ईडी , सीबीआई, इनकम टैक्स और इलेक्शन कमीशन का दुरुपयोग कर रही है- हरपाल सिंह चीमा

उत्तर प्रदेश, महाकुम्भनगर: महाकुम्भ की भव्यता और दिव्यता के लिए संतों ने सीएम योगी को दिया क्रेडिट

योगी सरकार और मेला प्रशासन ने दिन रात बिना थके और सोए सुनिश्चित कीं व्यवस्थाएं
तीर्थराज प्रयागराज में श्रद्धालुओं को पवित्र माहौल देने के लिए सभी संतों ने मुख्यमंत्री को कहा धन्यवाद

उत्तर प्रदेश, 31 जनवरी, महाकुम्भनगर। तीर्थराज प्रयागराज में सनातन आस्था का महापर्व महाकुम्भ चल रहा है। महाकुम्भ में करोड़ों की संख्या में श्रद्धालु प्रतिदिन पवित्र त्रिवेणी में स्नान करने प्रयागराज आ रहे हैं। लोग सनातन धर्म के प्रति अपनी आस्था और श्रद्धा को पूरी पवित्रता के साथ संपन्न कर पा रहे हैं, उसके लिए पूरा क्रेडिट योगी सरकार और मेला प्रशासन को जाता है जिसने दिन रात मेहनत करके श्रद्धालुओं और संतों के लिए व्यवस्थाओं को सुनिश्चित किया है। अखाड़े से जुड़े संत और संन्यासियों का भी मानना है कि जो व्यवस्थाएं इस बार महाकुम्भ के लिए की गई हैं, न पहले कभी की गईं और न ही इनके विषय में सोचा गया। सभी ने एक सुर में इन व्यवस्थाओं और सुविधाओं के लिए योगी सरकार और खासकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को धन्यवाद दिया।

महाकुम्भ की व्यवस्थाएं बहुत सुंदर हैं। योगी सरकार और मेला प्रशासन दिन रात मेहनत कर रहा है। यहां तक कि अधिकारी बिना सोए काम कर रहे हैं। उनकी कोशिशों का ही नतीजा है कि करोड़ों भक्त पूरी दुनिया से यहां आ रहे हैं और महाकुम्भ का आनंद ले रहे हैं। यहां सकारात्मक ऊर्जा का संचार चारों दिशाओं में व्यावप्त है। मुख्यमंत्री जी की व्यवस्था को साधुवाद है।
-स्वामी चरणाश्रीत गिरि महाराज, महामंडलेश्वर श्री पंच दशनाम जूना अखाड़ा और स्वर योग पीठाधीश्वर

जो व्यवस्थाएं सरकार ने यहां की हैं उसको लेकर लोग बहुत खुश हैं। यहां पर गंगा, यमुना और सरस्वती का पवित्र संगम हो रहा है, जिससे सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। सकारात्मक ऊर्जा के साथ-साथ स्वच्छता के जो कार्य हो रहे हैं वो सराहनीय हैं। इस पवित्र माहौल में लोगों के लिए पावन डुबकी और भी अलौकिक हो जाती है। योगी सरकार ने जो भव्य आयोजन का संकल्प लिया है उसके कारण लोगों को यहां आकर यह अवसर मिल रहा है, जिसके लिए सीएम योगी का बहुत बहुत आभार है।
-स्वामी आत्मवंदना गिरि महाराज, महामंडलेश्वर श्री पंच दशनाम जूना अखाड़ा

ये सीएम योगी की प्रशासन व्यवस्था का ही परिणाम है कि स्थिति को तत्काल नियंत्रित किया जा सका और उसके बाद भी करोड़ों की संख्या में श्रद्धालु बिना किसी परेशानी और व्यवधान के संगम में स्नान कर पा रहे हैं। नागालैंड, जम्मू कश्मीर से लेकर केरल के अंतिम गांव से भी श्रद्धालु पवित्र त्रिवेणी में स्नान करने आ रहे हैं। ये सीएम योगी और सनातन परंपरा को बदनाम करने का प्रयत्न है। महाकुम्भ में प्रशासन व्यवस्था पूरी तरह व्यवस्थित है किसी तरह की कोई परेशानी नहीं है।
-स्वामी अधोक्षजानंद जी महाराज, गोवर्धन पीठाधीश्वर

महाकुम्भ में अब तक 30 करोड़ से अधिक लोग स्नान कर चुके हैं। व्यवस्था को सुदृढ़ किया जा चुका है और श्रद्धालु सुगम और सुव्यवस्थित तरीके से संगम में स्नान कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर जानबूझ कर कुछ शरारती तत्व अफवाहें फैला रहें हैं, झूठे वीडियो बना रहे हैं, शीध्र ही उन पर कार्यवाही की जाएगी। श्रद्धालुओं को भ्रमित होने की जरूरत नहीं है वो महाकुम्भ सुगम तरीके आये और संगम स्नान कर सकते हैं।
-महंत बालकनाथ योगी

मैंने 2013 और 2019 के महाकुम्भ और कुम्भ मेले भी देखे हैं लेकिन जैसी व्यवस्था इस महाकुम्भ की गई है वो भूतो न भविष्यति की उक्ति पर पूरी तरह खरी बैठती है। ये महाकुम्भ अद्भुत है अविश्वसनीय है, श्रद्धालु बिना किसी भय के महाकुम्भ में आये भगवान प्रयागराज की सब पर कृपा बनी हुई है। महाकुम्भ 2025, जन्म जन्मांतर के पापों से मुक्त होने के लिए बहुत सुंदर अवसर है। प्रशासन व्यवस्था पूरी तरह से दिन रात श्रद्धालुओं की सेवा में कार्यरत है।
-श्रीमहंत योगी रामनाथ जी महाराज

मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर के साथ ब्रेकअप की खबरों के बीच अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक रहस्यमयी पोस्ट शेयर की, कहा ‘हममें से हर किसी के पास सिर्फ़…’

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Editor

संबंधित खबरें