Haryana Chief Minister: परीक्षा में मेहनत, प्रयास और सोच ही परीक्षार्थी की असली पहचान: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

Haryana Chief Minister: परीक्षा में मेहनत, प्रयास और सोच ही परीक्षार्थी की असली पहचान: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

रिपोर्ट :कोमल रमोला

चंडीगढ़, 6 फरवरी: हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने शुक्रवार को आरकेएसडी कॉलेज, कैथल के सभागार में आयोजित परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि भाग लिया। इस अवसर पर उन्होंने कक्षा 9वीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों, शिक्षकों और अभिभावकों को संबोधित करते हुए उनका मनोबल बढ़ाया और परीक्षा को लेकर सकारात्मक दृष्टिकोण अपनाने का संदेश दिया। मुख्यमंत्री ने बच्चों को परीक्षा का दबाव न लेने की सलाह देते हुए कहा कि परीक्षा आपकी पहचान नहीं है, बल्कि परीक्षा के लिए किए गए प्रयास, मेहनत और सोच ही आपकी असली पहचान हैं।

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के ‘एग्जाम वॉरियर्स’ विशेष एपिसोड का लाइव प्रसारण विद्यार्थियों के साथ देखा। प्रधानमंत्री मोदी ने बच्चों को परीक्षा के दौरान मन में उठने वाले डर और तनाव को समझने का प्रेरक संदेश दिया और उन्हें आत्मविश्वास के साथ परीक्षा में शामिल होने की प्रेरणा दी। इसके अलावा प्रधानमंत्री ने विकसित भारत, स्वच्छता और कर्तव्य पालन जैसे विषयों पर भी विद्यार्थियों से संवाद किया और उन्हें इन अभियानों में सक्रिय भागीदारी करने का आह्वान किया।

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि परीक्षा केवल अंक पाने का माध्यम नहीं है, बल्कि यह आत्मविकास और अपने आत्मविश्वास को परखने का अवसर है। उन्होंने कहा कि कभी-कभी अंक कम आने पर घबराना नहीं चाहिए, बल्कि निरंतर प्रयास और मेहनत करना आवश्यक है। उन्होंने विद्यार्थियों को प्रेरित किया कि वे अपने जीवन में सोच और दृष्टि को बड़ा रखें और निरंतर मेहनत करें। मुख्यमंत्री ने सभी विद्यार्थियों को आगामी परीक्षाओं के लिए शुभकामनाएं दी और कहा कि वे अपने जीवन में निरंतर आगे बढ़ें, ऊँचाइयों को छुए और वर्ष 2047 में विकसित भारत के मजबूत स्तंभ बनें।

इस अवसर पर हरियाणा के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री कृष्ण कुमार बेदी, भाजपा जिला अध्यक्ष ज्योति सैनी, पूर्व मंत्री कमलेश ढांडा, पूर्व विधायक लीला राम, जिला परिषद चेयरमैन कर्मबीर कौल, नगर परिषद चेयरपर्सन सुरभि गर्ग, आरकेएसडी कॉलेज समिति प्रधान अश्वनी शोरेवाला सहित कई गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे।

भारत और पाकिस्तान टी20 विश्व कप 2024 में दो बार आमने-सामने हो सकते हैं। जानिए कैसे

Hot this week

Mathura : अयोध्या-काशी की तर्ज पर संवरेगा ब्रज- सीएम योगी

Mathura : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अयोध्या...

Lucknow : शिक्षकों के सम्मान में सभी वन प्रभाग लगाएंगे ‘एक पेड़ गुरु के नाम’

Lucknow : योगी सरकार ने एक तरफ पौधरोपण महायज्ञ-2026...

Topics

Mathura : अयोध्या-काशी की तर्ज पर संवरेगा ब्रज- सीएम योगी

Mathura : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अयोध्या...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img