उत्तर प्रदेशराज्यराज्य

उत्तर प्रदेश : हापुड़ में चादरों से भरा ट्रक रेलवे ट्रैक पर पलटा, देर शाम तक रेल यातायात बाधित

Hapur News : हापुड़ जिले के पबला रोड से हाईवे की ओर जा रहा चादरों से भरा एक ट्रक गुरुवार को अनियंत्रित होकर रेलवे ट्रैक पर पलट गया। हादसे के बाद ट्रैक पर चादरों के गट्ठर दूर तक बिखर गए, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई और जाम की स्थिति बन गई। घटना के बाद चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। देर शाम तक रेलवे यातायात प्रभावित रहा।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ट्रक तेज रफ्तार में था। मोड़ पर अचानक संतुलन बिगड़ने से ट्रक सीधे रेलवे ट्रैक पर जा गिरा। पलटते ही ट्रक में भरी चादरों के गट्ठर ट्रैक और आसपास के क्षेत्र में फैल गए, जिससे आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और भीड़ को हटाकर ट्रैक खाली कराने का अभियान शुरू किया।

क्रेन की मदद से पलटे ट्रक को सीधा करने और ट्रैक से हटाने का प्रयास किया गया। सीओ अनीता चौहान ने बताया कि हादसे के बाद चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया है और उसकी तलाश की जा रही है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि दुर्घटना के कारणों का पता लगाया जा सके। पुलिस ने कहा है कि मामले में आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Back to top button