राज्यउत्तर प्रदेशराज्य

उत्तर प्रदेश : हापुड़ में दर्दनाक हादसा, तेज रफ्तार कार ने बाइक को टक्कर मारी, महिला की मौत

Hapur News : हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर कोतवाली क्षेत्र के गांव सरूरपुर के पास एक दर्दनाक हादसा हुआ, जिसमें एक तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार तीन लोगों को टक्कर मार दी। हादसे में घायल महिला शमीम निवासी सुल्तानपुर की अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हैं।

घटना के अनुसार, सुल्तानपुर निवासी चांद मोहम्मद का भाई चाहत, माता शमीम और बेटी हानिया अपनी बहन के घर से बाइक से हापुड़ लौट रहे थे, तभी सरूरपुर के पास पीछे से आ रही तेज रफ्तार कार ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया, जहां शमीम की मौत हो गई।

पीड़ित परिवार ने बताया कि चाहत और हानिया का उपचार हापुड़ के निजी अस्पताल में चल रहा है। सीओ स्तुति सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है और कार नंबर के आधार पर चालक की तलाश शुरू कर दी गई है।

Related Articles

Back to top button
top online casinos in Canada best online casino Canada 2026 top rated online casinos Canada online casinos ranked Canada 2026 top 10 casino sites Canadian players