Noida Crime: जान से मारने की नीयत से फायरिंग, तीन नामजद समेत अज्ञात पर मुकदमा दर्ज

Noida Crime: जान से मारने की नीयत से फायरिंग, तीन नामजद समेत अज्ञात पर मुकदमा दर्ज

नोएडा। रबूपुरा कोतवाली क्षेत्र में मारपीट और जान से मारने की नीयत से गोली चलाने का गंभीर मामला सामने आया है। अदालत के आदेश पर पुलिस ने तीन नामजद आरोपियों सहित कुछ अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार, गांव तिरथली खेड़ा निवासी वीरेंद्र उर्फ बिल्लू ने न्यायालय में प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया था कि 28 नवंबर 2025 को गांव के ही रघुराज, जयंत चौधरी, अनुज तेवतिया और उनके कुछ अज्ञात साथी उसके साथ मारपीट करने लगे। आरोप है कि विवाद के दौरान आरोपियों ने न सिर्फ लाठी-डंडों से हमला किया, बल्कि जान से मारने की नीयत से उस पर फायरिंग भी की। गनीमत रही कि गोली उसे नहीं लगी और वह किसी तरह अपनी जान बचाने में सफल रहा।

पीड़ित का आरोप है कि घटना के बाद उसने स्थानीय पुलिस से शिकायत की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। पुलिस की ओर से मामला दर्ज न होने पर मजबूरन उसने अदालत का दरवाजा खटखटाया। न्यायालय के आदेश के बाद अब रबूपुरा कोतवाली पुलिस ने संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर लिया है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है। घटनास्थल से जुड़े साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं और आरोपियों की भूमिका की गहन जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपियों के खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

भारत और पाकिस्तान टी20 विश्व कप 2024 में दो बार आमने-सामने हो सकते हैं। जानिए कैसे

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img