राज्यउत्तर प्रदेशराज्य

उत्तर प्रदेश : अस्पताल की पार्किंग से नोटों से भरा टिफिन चोरी, सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई वारदात

Hapur News : हापुड़ के गढ़ रोड स्थित देव नंदिनी अस्पताल की पार्किंग से नोटों से भरा एक टिफिन चोरी होने का मामला सामने आया है। पूरी घटना अस्पताल परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। सूचना मिलने पर थाना देहात पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने जल्द ही घटना का खुलासा करने का आश्वासन दिया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बाबूगढ़ निवासी निजामुद्दीन देव नंदिनी अस्पताल में कार्यरत हैं। उन्होंने हाल ही में अपनी जमीन बेची थी, जिसके एवज में उन्हें एक लाख अस्सी हजार रुपये एडवांस के तौर पर मिले थे। निजामुद्दीन ने यह रकम एक टिफिन में रखी हुई थी। शुक्रवार देर शाम ड्यूटी समाप्त होने के बाद जब वह अपनी बाइक से घर जाने की तैयारी कर रहे थे, तभी एक अज्ञात व्यक्ति ने मौका पाकर नोटों से भरा टिफिन उठा लिया और फरार हो गया।

चोरी का पता चलने पर निजामुद्दीन ने तुरंत अस्पताल प्रबंधन और पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू की। फुटेज में एक संदिग्ध व्यक्ति टिफिन लेकर जाते हुए साफ दिखाई दे रहा है, जिसकी पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं।

थाना प्रभारी निरीक्षक नीरज कुमार ने बताया कि संदिग्ध की पहचान के लिए आसपास के मार्गों और दुकानों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की भी जांच की जा रही है। उन्होंने दावा किया कि पुलिस जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर चोरी की गई रकम बरामद कर लेगी।

Related Articles

Back to top button
top online casinos in Canada best online casino Canada 2026 top rated online casinos Canada online casinos ranked Canada 2026 top 10 casino sites Canadian players