Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : भैया दूज के बाद फिर बंटेंगे नियुक्ति पत्र, शिक्षा, पुलिस, राजस्व में युवाओं को मिलेगी नौकरी- मुख्यमंत्री योगीLucknow : अब कोई भाई-भतीजावाद नहीं, 25 करोड़ जनता ही परिवार- सीएम योगीLucknow : योगी सरकार में पारदर्शी भर्ती से मिली खाकी वर्दी, सीएम के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरेLucknow : दीपावली और छठ पूजा पर अलर्ट मोड में रहेंगे मेडिकल कॉलेज, 24 घंटे सक्रिय रहेंगी इमरजेंसी सेवाएंLucknow : योगी सरकार आपदा में जान गंवाने वालों के परिवार को देगी अब आठ लाख की आर्थिक मददAyodhya : उप राष्ट्रपति के आगमन से दीप प्रज्ज्वलन तक, रामनगरी में मजिस्ट्रेटों को अलग-अलग कमानMathura : वृंदावन में धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में उतरा संत समाज, बोला संतों का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तानChandigarh : चुनाव से पहले विपक्षी नेताओं को डराने-धमकाने के लिए भाजपा ईडी , सीबीआई, इनकम टैक्स और इलेक्शन कमीशन का दुरुपयोग कर रही है- हरपाल सिंह चीमा

Punjab : मान सरकार कल से शुरू करेगी ‘मुख्यमंत्री स्वास्थ्य बीमा योजना’, हर परिवार को मिलेगा 10 लाख तक का मुफ्त इलाज

Chandigarh News : पंजाब सरकार ने लोगों के स्वास्थ्य को सुरक्षित बनाने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम उठाते हुए ‘मुख्यमंत्री स्वास्थ्य बीमा योजना’ की शुरुआत की है। इस योजना के तहत राज्य का हर परिवार अब 10 लाख रुपये तक के मुफ्त स्वास्थ्य बीमा का लाभ उठाएगा। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने स्पष्ट किया कि उनकी सरकार का उद्देश्य जनता को न केवल बुनियादी सुविधाएँ देना है बल्कि उनकी सेहत की जिम्मेदारी भी पूरी तरह से उठाना है। इस घोषणा ने पंजाब को देशभर में एक अलग पहचान दिलाई है और यह योजना पूरे भारत के लिए एक नई मिसाल बनेगी।

23 सितंबर से यह योजना सबसे पहले तਰनतारन और बरनाला जिलों में शुरू की जा रही है। इन दोनों जिलों में 128 विशेष कैंप लगाए गए हैं, जहाँ पर लोगों का रजिस्ट्रेशन किया जाएगा। सरकार ने बताया कि कैंपों के दौरान अगर कोई कमी या दिक्कत आती है तो उसे तुरंत दूर किया जाएगा। पंजीकरण पूरा होते ही लोगों को 10 लाख रुपये के बीमा कवर का लाभ मिलना शुरू हो जाएगा। यह दिखाता है कि मान सरकार केवल घोषणाएँ नहीं कर रही, बल्कि धरातल पर तेज़ी से काम कर रही है।

इस योजना की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसमें परिवार के सदस्यों की संख्या की कोई सीमा नहीं रखी गई है। चाहे परिवार में दो सदस्य हों या दस, सभी को 10 लाख रुपये तक के इलाज की सुविधा मिलेगी। इतना ही नहीं, इस योजना का लाभ सिर्फ आम जनता तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि सरकारी कर्मचारियों, आंगनवाड़ी वर्करों और समाज के अन्य वर्गों तक भी पहुँचेगा। इस पहल से साफ है कि पंजाब सरकार हर नागरिक के स्वास्थ्य को सर्वोच्च प्राथमिकता देती है और हर वर्ग को समान अवसर देने के लिए प्रतिबद्ध है।

मुख्यमंत्री मान ने कहा है कि इस बीमा योजना के तहत लोग न केवल सरकारी अस्पतालों में बल्कि निजी अस्पतालों में भी मुफ्त इलाज करवा सकेंगे। इससे गरीब और मध्यमवर्गीय परिवारों को बड़ी राहत मिलेगी क्योंकि अब उन्हें इलाज के लिए अपनी जमीन या गहने बेचने की नौबत नहीं आएगी और न ही उन्हें महंगे इलाज के लिए कर्ज लेना पड़ेगा। यह कदम पंजाब के स्वास्थ्य ढांचे को और भी मज़बूत करेगा और लोगों को निश्चिंत होकर अपने परिवार की देखभाल करने का विश्वास देगा।

मान सरकार ने यह भी घोषणा की है कि पंजाब में पहले से चल रहे 881 मोहल्ला क्लीनिक को बढ़ाकर जल्द ही 1000 किया जाएगा। इन क्लीनिकों के माध्यम से लाखों लोगों को पहले ही मुफ्त स्वास्थ्य सेवाएँ मिल रही हैं। अब इस बीमा योजना के साथ जब मोहल्ला क्लीनिकों की संख्या भी बढ़ेगी, तो पंजाब का हर नागरिक आधुनिक और सस्ती स्वास्थ्य सेवाओं तक आसानी से पहुँच सकेगा। यह साबित करता है कि सरकार दूरदर्शी सोच के साथ योजनाओं को जोड़कर राज्य में व्यापक बदलाव लाने का काम कर रही है।

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि जैसे उनकी सरकार ने हर परिवार को मुफ्त बिजली दी, उसी तरह अब हर परिवार को 10 लाख रुपये तक मुफ्त स्वास्थ्य बीमा भी मिलेगा। यह योजना पंजाब को पूरे देश में अग्रणी राज्य बनाएगी क्योंकि यह पहला सूबा है जहाँ हर परिवार को इतना बड़ा स्वास्थ्य कवर बिना किसी भेदभाव के दिया जा रहा है। यह कदम मान सरकार की जनता के प्रति संवेदनशीलता और प्रतिबद्धता को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि यह योजना पंजाब की आने वाली पीढ़ियों के लिए भी स्वास्थ्य सुरक्षा का मजबूत आधार बनेगी।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

SHAHRUKH KHAN

संबंधित खबरें