Friday, 6 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Mathura : वृंदावन में धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में उतरा संत समाज, बोला संतों का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तानChandigarh : चुनाव से पहले विपक्षी नेताओं को डराने-धमकाने के लिए भाजपा ईडी , सीबीआई, इनकम टैक्स और इलेक्शन कमीशन का दुरुपयोग कर रही है- हरपाल सिंह चीमाBulandshahr : खुर्जा के डाबर गांव में नकली पनीर की फैक्ट्री पर छापा, 10 क्विंटल माल सीजChandigarh : मेरे घर या अस्पताल से एक भी पैसा बरामद नहीं हुआ; 42 घंटे की रेड के बाद ईडी खाली हाथ लौटी- डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ाCensus 2027 Self Enumeration: जनगणना के दूसरे चरण की तैयारियां शुरू, डीएम मेधा रूपम ने दिए जागरूकता अभियान के निर्देशNoida Festive Security: त्योहारों पर पुलिस अधिकारियों ने की पैदल गश्त, ज्वैलर्स की दुकानों के सीसीटीवी कैमरे जांचेNoida GRAP Violation: ग्रैप प्रतिबंधों के बावजूद सेक्टर-113 में निर्माण कार्य जारी, बिल्डर पर 25 लाख जुर्माने की संस्तुतिGreater Noida Vending Zone: 85 वेंडरों को मिले प्लेटफॉर्म, अब सड़क किनारे नहीं लगानी पड़ेगी रेहड़ी

Noida Crime: नोएडा: सेक्टर-24 पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़, गिरोह के चार सदस्य गिरफ्तार, एक बदमाश घायल

Noida Crime: नोएडा: सेक्टर-24 पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़, गिरोह के चार सदस्य गिरफ्तार, एक बदमाश घायल

रिपोर्ट: अमर सैनी

नोएडा के सेक्टर-24 थाना क्षेत्र में पुलिस और नकबजनी करने वाले गैंग के बीच मुठभेड़ हुई। इस कार्रवाई में गैंग के चार शातिर बदमाशों को गिरफ्तार किया गया, जिनमें से एक बदमाश पुलिस की गोली से घायल हो गया। यह गिरोह मकानों और दुकानों के ताले तोड़कर चोरी की घटनाओं को अंजाम देता था। 20 जनवरी 2025 को पुलिस टीम चौड़ा गांव के पास चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान सेक्टर-54 टी-पॉइंट पर दो संदिग्ध मोटरसाइकिल सवार और दो पैदल लोग दिखाई दिए। पुलिस ने उन्हें रोकने की कोशिश की, लेकिन बदमाश भागने लगे। भागते समय उनकी मोटरसाइकिल डिवाइडर से टकराकर गिर गई। बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग की, लेकिन पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश घायल हो गया।

गिरफ्तार बदमाशों में जाहर सिंह (घायल), दीपक गिरी उर्फ़ दम बहादुर, झरेंद्र, और विनोद थापा शामिल हैं। सभी आरोपी नेपाल के निवासी हैं। पुलिस ने इनके पास से चोरी की मोटरसाइकिल, दो अवैध तमंचे, कारतूस, चाकू, सब्बल, पेचकस और 40,000 रुपये नकद बरामद किए। पुलिस के अनुसार, यह गिरोह लंबे समय से मकानों और दुकानों के ताले तोड़कर चोरी की वारदातों को अंजाम दे रहा था। बदमाशों के अन्य आपराधिक रिकॉर्ड की जांच की जा रही है। घायल बदमाश को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। नोएडा पुलिस ने इस मुठभेड़ को बड़ी सफलता बताते हुए कहा है कि शहर में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए ऐसे अभियान जारी रहेंगे।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें