उत्तर प्रदेशराज्यराज्य

उत्तर प्रदेश : हापुड़ में दहेज हत्या के मामले में फरार आरोपी पति को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Hapur News : हापुड़ में दहेज हत्या के मामले में फरार आरोपी को थाना बाबूगढ़ पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जबकि इस मामले में फरार एक अन्य आरोपी की पुलिस तलाश कर रही है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम शाहपुर जट्ट निवासी मुनेंद्र ने बाबूगढ़ थाने में मुकदमा दर्ज कराया था। जिसमें बताया था कि उसकी बहन सारिका उर्फ सोनू का विवाह ग्राम लुखराडा निवासी सुमित उर्फ जोनी के साथ 21 फरवरी 2020 को हुआ था। सारिका के ससुराल पक्ष से पति सुमित और उसका मामा ग्राम काकर हसनपुर, थाना हाफिजपुर निवासी संजीव दिए गए दान दहेज से खुश नहीं थे तथा आए दिन सारिका के साथ शारीरिक और मानसिक यातनाएं देकर मारपीट करने लगे। सारिका चुपचाप उनका उत्पीड़न सहती रही की एक दिन सब सही हो जाएगा। बहन सारिका के दो बच्चे हितांशू (पांच वर्ष) तथा मान्या (3 वर्ष) है। परन्तु बच्चे पैदा होने के बाद इन लोगों के व्यवहार में कोई परिवर्तन नहीं आया। आए दिन अत्याचार बढ़ते चले गए। काफी अत्याचार सहने के बाद सारिका ने मायके वालों को सूचना दी और बताया आरोपी दहेज में 10 लाख रुपये की मांग कर रहे हैं। ससुराल पक्ष के लोगों को समझाया लेकिन वह नहीं माने और उनके साथ गाली गलौच कर दी। पीड़ित ने बताया कि आरोपियों ने 30 जनवरी को उसकी बहन सारिका का गला घोट कर जान से मार दिया था।

थाना प्रभारी निरीक्षक मुनीष प्रताप सिंह ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर ग्राम बछलौता नहर के पास से आरोपी पति सुमित कुमार उर्फ जौनी को गिरफ्तार कर लिया है।

Related Articles

Back to top button