Delhi: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने श्री जगन्नाथ मंदिर में की पूजा, उत्कल दिवस की दी शुभकामनाएं

Delhi: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने श्री जगन्नाथ मंदिर में की पूजा, उत्कल दिवस की दी शुभकामनाएं

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने हौज खास स्थित श्री जगन्नाथ जी मंदिर में पूजा-अर्चना कर दिल्लीवासियों के सुख-समृद्धि की प्रार्थना की। उन्होंने उत्कल दिवस के अवसर पर दिल्ली में रहने वाले ओडिया समुदाय को शुभकामनाएं दीं और उनके योगदान को सराहा। मुख्यमंत्री ने कहा, “मैं आज अपनी तरफ से और पूरी दिल्ली सरकार की ओर से दिल्ली में रहने वाले हमारे सभी ओडिया भाई-बहनों को उत्कल दिवस की बहुत-बहुत बधाई देती हूं। ओडिशा की पृष्ठभूमि से जुड़े लोग दिल्ली को समृद्ध बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।”

मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि उन्होंने मंदिर में प्रार्थना की कि दिल्ली में और सुख-समृद्धि आए और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में शहर प्रगति के पथ पर आगे बढ़े। उन्होंने एक महत्वपूर्ण घोषणा करते हुए बताया कि आने वाले दिनों में दिल्ली सरकार की ओर से ‘ओडिशा पर्व’ भी बड़े धूमधाम से मनाया जाएगा। इस पहल को लेकर ओडिया समाज में उत्साह देखा जा रहा है।

मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर के साथ ब्रेकअप की खबरों के बीच अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक रहस्यमयी पोस्ट शेयर की, कहा ‘हममें से हर किसी के पास सिर्फ़…’

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img