उत्तर प्रदेश, नोएडा: सोसायटी में मां-बेटे ने खाया जहर, आर्थिकी स्थिति बिगड़ने पर उठाया खतरनाक कदम

अमर सैनी

उत्तर प्रदेश, नोएडा। सेक्टर 121 स्थित क्लियो काउंटी सोसायटी से हैरान करने वाली घटना सामने आई है। आर्थिक स्थिति बिगड़ने पर यहां मां-बेटे ने जहर खा लिया। दोनों कों गंभीर अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। महिला के भाई की सूचना पर फेज 3 कोतवाली पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मां-बेटे को बचाया। हालांकि दोनों की हालत अभी नाजुक है।

सोसायटी में सीमा गर्ग अपने बेटे सिद्धार्थ गर्ग के साथ सोसायटी में रहती है। सीमा के पति की कुछ दिनों पहले मौत हो चुकी है। परिवार के मुखिया की मौत के बाद आर्थिक स्थिति लगातार बिगड़ती गई। मंगलवार रात सीमा के भाई प्रदीप ने कई बार बहन को फोन किया। फोन नहीं उठने पर उन्होंने फेज 3 कोतवाली जाकर सूचना दी कि उनकी बहन व भांजा दोनों फोन नहीं उठा रहे है। पुलिस ने देरी किए बगैर तत्काल सोसायटी में सूचना दी और मौके पर पहुंची। रात के समय ही पुलिस ने सजगता दिखाते हुए सोसायटी में मेंटेनेंस स्टाॅफ के साथ मिस्त्री को बुलवाया और दरवाजा खुलवाया। अंदर जाने पर देखा कि सीमा व उसका बेटा सिद्धार्थ दोनों बेसुध होकर बेड पर पड़े है। दोनों के मुंह से झाग निकल रहा था। दोनों को अस्पताल ले जाया गया तब पता चला कि दोनों ने जहर खाया है। गंभीर स्थिति देखते हुए दोनों को दिल्ली रेफर कर दिया गया है।

दो महीने पहले हुई सुधीर की मौत
सीमा के पति कारोबारी थे। दो महीने पहले पति सुधीर गर्ग की मौत हो गई थी। परिवार की आर्थिक स्थिति इतनी खराब हो गई कि किराया भी नहीं दिया था। आर्थिक स्थिति खराब होने से मां-बेटे मानसिक रूप से परेशान हो गए थे। आशंका है कि इसी के चलते दोनों ने मौत जैसा खतरनाक कदम उठाया। हालांकि दोनों का उपचार अभी जारी है।

क्या बोली पुलिस
डीसीपी सेंट्रल नोएडा शक्ति मोहन अवस्थी ने बताया कि मां-बेटे का इलाज चल रहा है। पुलिस को जैसे ही सूचना मिली तुरंत टीम ने मौके पर पहुंच कर रेस्क्यू कर दोनों को फ्लैट से बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया। पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही है।

मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर के साथ ब्रेकअप की खबरों के बीच अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक रहस्यमयी पोस्ट शेयर की, कहा ‘हममें से हर किसी के पास सिर्फ़…’

Hot this week

Gorakhpur : सरकार का संकल्प, हर नागरिक के जीवन में हो सुगमता- सीएम योगी

Gorakhpur : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि विकास...

Lucknow : सीएम डैशबोर्ड रैंकिंग में एक बार फिर रामपुर ने मारी बाजी

Lucknow : योगी सरकार द्वारा पिछले साढ़े नौ वर्षों...

Topics

Gorakhpur : सरकार का संकल्प, हर नागरिक के जीवन में हो सुगमता- सीएम योगी

Gorakhpur : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि विकास...

Lucknow : सीएम डैशबोर्ड रैंकिंग में एक बार फिर रामपुर ने मारी बाजी

Lucknow : योगी सरकार द्वारा पिछले साढ़े नौ वर्षों...

Noida : मूसलाधार बारिश के बीच नोएडा एयरपोर्ट की तत्परता, 30 मिनट में जलभराव दूर

Noida : उत्तर प्रदेश के जेवर स्थित नोएडा अंतरराष्ट्रीय...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img