उत्तर प्रदेशभारत

उत्तर प्रदेश, नोएडा: हवाई अड्डे पर दो दिन कैलिब्रेशन प्लाइट्स भरेंगी उड़ान, DGCA जांचेगा सभी मानक

उत्तर प्रदेश, नोएडा: हवाई अड्डे पर दो दिन कैलिब्रेशन प्लाइट्स भरेंगी उड़ान, DGCA जांचेगा सभी मानक

अजीत कुमार
उत्तर प्रदेश, नोएडा।नोएडा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर गुरुवार और शुक्रवार को डीजीसीए की ओर से कैलिब्रेशन फ्लाइट टेस्ट किया जाएगा। गुरुवार और शुक्रवार को चार फ्लाइट्स लैंडिंग और टेक ऑफ करेंगी। फ्लाइट लैंडिंग और टेक ऑफ के दौरान डीजीसीए सभी मानक जांचेगा। इसके बाद डीजीसीए नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे को अनापत्ति प्रमाण पत्र देगा।

टेस्ट के दौरान एयरपोर्ट पर विशेष सेंसर और उपकरणों से लैस विमान उड़ान भरेगा और उतरेगा। यीडा के सीईओ राकेश सिंह ने बताया, दो दिन एयरपोर्ट पर परीक्षण जारी रहेगा। इस बीच एयरपोर्ट पर एयर इंडिया का विमान उड़ान भरेगा और उतरेगा। एयरपोर्ट का रनवे, नेविगेशन, संचार प्रणालियां, रडार इत्यादि की प्रमुखता से जांच की जाएगी। यह टेस्ट उड़ान सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए किया जाता है। टेस्ट में सभी उपकरण और सेंसर सही काम करते मिलने पर विमान सेवाओं के लिए हरी झंडी मिल जाएगी। यानी एयरपोर्ट को एयरोड्रम लाइसेंस मिल जाएगा। शुभारंभ के बाद दिसंबर से विमान सेवाएं शुरू होने की संभावनाएं जताई जा रही हैं।

‘कोटा फैक्ट्री’ सीजन 3: जितेंद्र कुमार की दमदार ड्रामा नेटफ्लिक्स पर आएगी, रिलीज डेट सामने आई

Related Articles

Back to top button
top online casinos in Canada best online casino Canada 2026 top rated online casinos Canada online casinos ranked Canada 2026 top 10 casino sites Canadian players