Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : योगी सरकार में पारदर्शी भर्ती से मिली खाकी वर्दी, सीएम के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरेLucknow : दीपावली और छठ पूजा पर अलर्ट मोड में रहेंगे मेडिकल कॉलेज, 24 घंटे सक्रिय रहेंगी इमरजेंसी सेवाएंLucknow : योगी सरकार आपदा में जान गंवाने वालों के परिवार को देगी अब आठ लाख की आर्थिक मददAyodhya : उप राष्ट्रपति के आगमन से दीप प्रज्ज्वलन तक, रामनगरी में मजिस्ट्रेटों को अलग-अलग कमानMathura : वृंदावन में धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में उतरा संत समाज, बोला संतों का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तानChandigarh : चुनाव से पहले विपक्षी नेताओं को डराने-धमकाने के लिए भाजपा ईडी , सीबीआई, इनकम टैक्स और इलेक्शन कमीशन का दुरुपयोग कर रही है- हरपाल सिंह चीमाBulandshahr : खुर्जा के डाबर गांव में नकली पनीर की फैक्ट्री पर छापा, 10 क्विंटल माल सीजChandigarh : मेरे घर या अस्पताल से एक भी पैसा बरामद नहीं हुआ; 42 घंटे की रेड के बाद ईडी खाली हाथ लौटी- डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ा

Meesho Share Price: ₹200 तक जाएगा मीशो का शेयर! जानिए किस वजह से बुलिश हैं ब्रोकरेज

Meesho Share Price, Meesho IPO listing, Meesho stock target

Meesho Share Price: ₹200 तक जाएगा मीशो का शेयर! जानिए किस वजह से बुलिश हैं ब्रोकरेज

नई दिल्ली – ई-कॉमर्स कंपनी Meesho ने बुधवार को शेयर बाजार में जोरदार शुरुआत की। कंपनी के शेयर NSE पर अपने IPO प्राइस से लगभग 46 प्रतिशत प्रीमियम के साथ लिस्ट हुए। Meesho का IPO 3 से 5 दिसंबर के बीच सब्सक्रिप्शन के लिए खुला था और इसे निवेशकों से 79 गुना अधिक सब्सक्राइब किया गया। IPO में शेयर ₹111 प्रति शेयर के भाव पर जारी किए गए थे। अब ब्रोकरेज फर्म भी Meesho पर बुलिश हैं और कंपनी के लिए ₹200 का टारगेट प्राइस दिया है।

Meesho के शेयर NSE पर ₹162.50 पर लिस्ट हुए, जो IPO प्राइस से 46.4 प्रतिशत ज्यादा है। BSE पर शेयर ₹161.20 के स्तर पर खुले, जो लगभग 45.23 प्रतिशत का प्रीमियम दर्शाता है। लिस्टिंग के तुरंत बाद कंपनी का मार्केट कैप ₹72,751 करोड़ के पार पहुंच गया।

लिस्टिंग के कुछ ही समय बाद Meesho के शेयर ने ₹177.49 का इंट्रा-डे हाई बनाया। यह स्तर IPO प्राइस से करीब 60 प्रतिशत अधिक है। खास बात यह रही कि Meesho की लिस्टिंग ने ग्रे मार्केट की उम्मीदों को भी पीछे छोड़ दिया। ग्रे मार्केट में शेयर के करीब 39 प्रतिशत प्रीमियम पर लिस्ट होने की उम्मीद जताई जा रही थी।

रिपोर्ट के अनुसार, FY25 से FY28 के बीच Meesho का रेवेन्यू लगभग 31 प्रतिशत CAGR से बढ़ने का अनुमान है। वहीं, EBITDA FY27 तक पॉजिटिव होने की उम्मीद है। ब्रोकरेज का मानना है कि स्टॉक फिलहाल अपने लिस्टेड पीयर्स के मुकाबले कम वैल्यूएशन पर ट्रेड कर रहा है और जैसे ही प्रॉफिटेबिलिटी में सुधार होगा, शेयर प्राइस में आगे और अपसाइड दिख सकता है।

Swastika Investmart की शिवानी न्याती के मुताबिक, Meesho वित्त वर्ष 2025 में फ्री कैश फ्लो पॉजिटिव हो चुका है। भारत की इकलौती ‘वैल्यू ई-कॉमर्स’ कंपनी होने के कारण Meesho को प्रीमियम वैल्यूएशन भी मिलता है।

Kantilal Chhaganlal Securities के महेश एम ओझा का कहना है कि Meesho का फोकस वैल्यू, स्केलेबिलिटी और तेजी से बढ़ते यूजर बेस पर है। निवेशकों को इस शेयर को मीडियम से लॉन्ग टर्म के लिए होल्ड करना चाहिए।

Mehta Equities के रिसर्च एनालिस्ट प्रशांत तापसे का मानना है कि शॉर्ट टर्म निवेशक मुनाफावसूली कर सकते हैं। वहीं, ज्यादा जोखिम लेने वाले निवेशक 12 से 18 महीने तक शेयर होल्ड कर सकते हैं, क्योंकि कंपनी में लंबी अवधि की ग्रोथ की संभावनाएं बनी हुई हैं।

Anand Rathi Shares के नरेंद्र सोलंकी के अनुसार, Meesho की भविष्य की कमाई इस बात पर निर्भर करेगी कि कंपनी खर्चों पर कितना नियंत्रण रखती है और मार्केटिंग कितनी प्रभावी रहती है। उनके मुताबिक, जिन निवेशकों को IPO में शेयर मिले हैं, वे लिस्टिंग पर कुछ मुनाफा निकाल लें और बाकी शेयर लॉन्ग टर्म के लिए होल्ड करें।

 

रोहित शर्मा, राहुल द्रविड़ न्यूयॉर्क की बारिश में भीगने से बचने के लिए कार की ओर भागे, वीडियो वायरल- देखें

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Tirthankar Sarkar

संबंधित खबरें