उत्तर प्रदेशभारत

उत्तर प्रदेश, नोएडा: चुनावों में अब हिंसा और आराजकता नहीं : भूपेंद्र चौधरी

उत्तर प्रदेश, नोएडा: चुनावों में अब हिंसा और आराजकता नहीं : भूपेंद्र चौधरी

अजीत कुमार
उत्तर प्रदेश, नोएडा।चुनावों में अब हिंसा और आराजकता नहीं होती, बल्कि शांतिपूर्ण चुनाव हो रहे हैं। विपक्ष जब जीतता है तो कुछ नहीं बोलता। हारने के बाद चुनाव आयोग जैसी संवैधानिक संस्थाओं पर उंगली उठाता है। यह बातें उत्तर प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने रविवार को सेक्टर-116 में आयोजित प्रेसवार्ता में कही। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी 17 सितंबर से दो अक्टूबर तक होने वाले सेवा पखवाड़े के बारे में भी जानकारी दी। विपक्ष द्वारा वोट चोरी के आरोप पर उन्होंने कहा कि इस तरह की बातें बोलकर विपक्ष जनादेश का अपमान कर रहा है। पहले चुनावों में बूथ पर कब्जा, हिंसा सहित कई हथकंडे अपनाए जाते थे, लेकिन अब एक बूथ पर भी कब्जा नहीं होता।

एक राष्ट्र एक चुनाव के बारे में कहा कि एक साथ ही चुनाव होने से विकास कार्य नहीं रुकेंगे। चुनाव पर खर्च भी कम होगा। यह देशहित में है। भूपेंद्र चौधरी ने कहा कि भाजपा के एजेंडा में हमेशा सामान नागरिक संहिता रहा है। अगले विधानसभा चुनाव में भी होगा। यह राज्य सरकार का मामला है। इसपर राज्य सरकार को निर्णय लेना है। उत्तराखंड ने इसे लागू किया है। वहां की राज्य सरकार बधाई की हकदार है। प्रेसवार्ता के बाद भाजपा की एक कार्यशाला आयोजित की गई, जिसमें सेवा पखवाड़ा के विभिन्न पहलुओं पर वरिष्ठ नेताओं ने चर्चा की। इस मौके पर स्थानीय विधायक पंकज सिंह, नोएडा के भाजपा अध्यक्ष महेश चौहान, जिला अध्यक्ष अभिषेक शर्मा, तन्मय शंकर, अमित त्यागी आदि मौजूद रहे। सेवा पखवाड़ा में सरकार की उपलब्धियां बताएंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन 17 सितंबर से गांधी जयंती दो अक्टूबर तक भाजपा सेवा पखवाड़ा आयोजित करेगी। इसके तहत प्रदेश और केंद्र सरकार की उपलब्धियां लोगों को बताई जाएगी। इसके लिए जनप्रतिनिधि सहित पार्टी के सभी नेता काम करेंगे। इस अवधि के बीच स्वास्थ्य शिविर, रक्तदान शिविर, आदि आयोजित किए जाएंगे। साथ ही पौधरोपण भी होंगे।

‘कोटा फैक्ट्री’ सीजन 3: जितेंद्र कुमार की दमदार ड्रामा नेटफ्लिक्स पर आएगी, रिलीज डेट सामने आई

Related Articles

Back to top button
top online casinos in Canada best online casino Canada 2026 top rated online casinos Canada online casinos ranked Canada 2026 top 10 casino sites Canadian players