लद्दाख में एक JCO समेत 5 जवान शहीद, टैंक के साथ नदी में कर रहे थे अभ्यास, अचानक बढ़ा जलस्तर

लद्दाख में एक JCO समेत 5 जवान शहीद, टैंक के साथ नदी में कर रहे थे अभ्यास, अचानक बढ़ा जलस्तर

लद्दाख में एक दर्दनाक हादसा हो गया। ये हादसा दौलत बेग ओल्डी इलाके में हुआ। जहां सेना के जवान टैंकों के साथ अभ्यास कर रहे थे। इसी दौरान नदी का जलस्तर बढ़ गया। इस हादसे में एक जेसीओ समते सेना के 5 जवान शहीद हो गए। रक्षा अधिकारियों ने बताया कि लद्दाख में टैंक को नदी पार कराया जा रहा था। यह रूटीन एक्सरसाइज थी। इस बीच अचानक नदी में सैलाब आ गया और एक जेसीओ समेत सेना के 5 जवानों की इस में बह गए। इन पांचों के शवों को बरामद कर लिया गया है। इस हादसे की जानकारी देते हुए अधिकारियों ने बताया कि लद्दाख में न्योमा-चुशुल क्षेत्र में वास्तविक नियंत्रण रेखा के पास एक टी-72 टैंक में नदी पार करते समय सेना के पांच जवान के बह गए। यह घटना मंदिर मोड़ के पास देर रात करीब एक बजे अभ्यास के दौरान हुई है। पांचों जवानों के शव बरामद कर लिए गए हैं।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img