उत्तर प्रदेशभारत

उत्तर प्रदेश, नोएडा: बुटीक संचालिका के हत्यारोपी ससुर और जेठ गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश, नोएडा: बुटीक संचालिका के हत्यारोपी ससुर और जेठ गिरफ्तार

अमर सैनी
उत्तर प्रदेश, नोएडा। बुटीक संचालिका निक्की भाटी की हत्या के मामले में ससुर सतवीर (55) व जेठ रोहित भाटी (30) को कासना कोतवाली पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार कर लिया। घटना के बाद से आरोपी फरार चल रहे थे। पुलिस ने सास दया, ससुर और जेठ को सूरजपुर स्थित कोर्ट में पेश किया।
तीनों को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। पुलिस आरोपी पति विपिन भाटी को रविवार को जेल भेज चुकी है। पत्नी की जलाकर हत्या करने के मामले में एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। 59 सेकंड के वीडियो में देखा जा सकता है कि एक युवक घर के पास सफेद रंग की कार के पास खड़ा है। आग लगने के बाद चिल्लाने और शोर की आवाज सुनने के बाद एक युवक और अन्य लोग तेजी से गली में भागते हैं। परिजन सोनू भाटी का कहना है कि घर की ओर भागने वाले कोई और नहीं बल्कि विपिन, उसके पिता और पड़ोसी हैं। वीडियो सामने आने के बाद विपिन भाटी के परिवार के समर्थन में परिजन और गांव के कई लोग सोमवार सुबह घर के बाहर एकजुट हुए। उन्होंने कहा कि विपिन के परिवार को जबरन फंसाया जा रहा है। घटना के वक्त विपिन सहित पूरा परिवार बाहर था। उसके साथ तीनों बच्चे भी थे। सरकार और प्रशासन से मांग है कि मामले में निष्पक्ष जांच की जाए।

वीडियो में देखा जा सकता है कि विपिन और उसके पिता घर के बाहर थे। सास दया दूध लेने के लिए गई थी। जेठ अपने काम से बाहर गया था। जब ससुराल पक्ष के सभी लोग घर के बाहर थे, तो वह कैसे महिला को आग लगा सकते हैं। विपिन का परिवार सक्षम है। घटना के वक्त विपिन घर के नीचे था और गाड़ी धोने की तैयारी कर रहा था। शादी के आठ साल से अधिक हो चुके हैं। परिजन आज जो दहेज उत्पीड़न का आरोप लगा रहे हैं, उन्होंने पहले कोई शिकायत क्यों नहीं की। दहेज के आरोप बेबुनियाद हैं। पति-पत्नी की आपस में लड़ाई होती थी। विपिन ने कभी में ससुर की मर्सिडीज की मांग नहीं की। विपिन और उसके परिवार के लोग निक्की और उसकी बहन कंचन को इंस्टाग्राम पर वीडियो बनाने के साथ घर पर बुटीक और पार्लर चलाने से मना करते थे। निक्की और उसकी बहन इंस्टाग्राम और रील बनाने की शौकीन थी। इसी कारण कहासुनी होती थी। निक्की के मार पिटाई का जो वीडियो वायरल हो रहा है, वह वीडियो पिछले साल सर्दियों का है। विपिन की मां दया ने शॉल ओढ़ रखा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि विपिन के कमर से खून निकल रहा है। विपिन को पहले निक्की ने गुस्से में कैंची मारी थी, जिसके बाद दोनों में मारपीट हुई थी। इस वीडियो को एडिट कर कंचन और उसके परिवार वालों की तरफ से जनता के सामने पेश किया जा रहा है। विपिन को एकतरफा कार्रवाई में फंसाया जा रहा है। निक्की ने स्वयं आग लगाकर आत्महत्या की है। घटना का वीडियो उसकी बहन ने बनाया है। उसने बच्चों को भी गलत बयानबाजी करने के लिए कहा है।

नामजद आरोपी ससुर और जेठ को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी पति और सास को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। -सुधीर कुमार, एडिशनल डीसीपी, ग्रेटर नोएडा

मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर के साथ ब्रेकअप की खबरों के बीच अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक रहस्यमयी पोस्ट शेयर की, कहा ‘हममें से हर किसी के पास सिर्फ़…’

Related Articles

Back to top button
top online casinos in Canada best online casino Canada 2026 top rated online casinos Canada online casinos ranked Canada 2026 top 10 casino sites Canadian players