Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Hapur News : हापुड़ में कनाडा से गिफ्ट भेजने के बहाने महिला से हुई बड़ी साइबर ठगी, 14 लाख से अधिक रकम हड़पीLucknow : भैया दूज के बाद फिर बंटेंगे नियुक्ति पत्र, शिक्षा, पुलिस, राजस्व में युवाओं को मिलेगी नौकरी- मुख्यमंत्री योगीLucknow : अब कोई भाई-भतीजावाद नहीं, 25 करोड़ जनता ही परिवार- सीएम योगीLucknow : योगी सरकार में पारदर्शी भर्ती से मिली खाकी वर्दी, सीएम के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरेLucknow : दीपावली और छठ पूजा पर अलर्ट मोड में रहेंगे मेडिकल कॉलेज, 24 घंटे सक्रिय रहेंगी इमरजेंसी सेवाएंLucknow : योगी सरकार आपदा में जान गंवाने वालों के परिवार को देगी अब आठ लाख की आर्थिक मददAyodhya : उप राष्ट्रपति के आगमन से दीप प्रज्ज्वलन तक, रामनगरी में मजिस्ट्रेटों को अलग-अलग कमानMathura : वृंदावन में धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में उतरा संत समाज, बोला संतों का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तान

उत्तर प्रदेश, नोएडा: यमुना सिटी में अगले वर्ष से खुलेंगे रोजगार के द्वार

उत्तर प्रदेश, नोएडा: यमुना सिटी में अगले वर्ष से खुलेंगे रोजगार के द्वार
यमुना विकास प्राधिकरण क्षेत्र में अगले वर्ष से रोजगार के द्वार खुल जाएंगे

अजीत कुमार
उत्तर प्रदेश, नोएडा। यमुना विकास प्राधिकरण क्षेत्र में अगले वर्ष से रोजगार के द्वार खुल जाएंगे। इसके लिए यमुना विकास प्राधिकरण (यीडा) औद्योगिक इकाई का फैक्टरी एक्ट के तहत पंजीकरण पर जोर दे रही है। बीते एक माह में करीब आठ कंपनियों ने इसके अंतर्गत पंजीकरण कराया है। प्राधिकरण के अधिकारी ने बताया कि जिले में फैक्टरी एक्ट के तहत काफी कम कंपनियां पंजीकरण कराती है। इसका असर प्रदेश की जीडीपी के साथ ही काम करने वालों की सुरक्षा, स्वास्थ्य और कल्याण पर भी पड़ता है। यमुना सिटी में सेक्टर-24, 24ए, 29, 30, 32, 33 को औद्योगिक सेक्टरों के रूप में विकसित किया गया है।

सेक्टर में अबतक 3041 भूखंडों का आवंटन किया जा चुका। इनमें से 2297 को चेकलिस्ट जारी की जा चुकी, जबकि 1836 लीजडीड करा चुके हैं। उसके बावजूद अभी तक सिर्फ 990 ने नक्शा पास कराया है जबकि 15 कंपनियां ही संचालित है। 16 जुलाई तक शहर में संचालित 15 में से सिर्फ तीन कंपनियों ने ही फैक्टरी एक्ट के तहत अपना पंजीकरण कराया था, जिसकी संख्या अब आठ हो गई है। प्राधिकरण का दावा है कि वर्तमान में क्षेत्र में कुल 242 कंपनियों के निर्माण की प्रक्रिया चल रही है। अगले वर्ष तक कुल 100 कंपनियों में उत्पादन शुरू हो जाएगा, ऐसे में शहर में युवाओं के लिए रोजगार के द्वार भी खुलेंगे व एयरपोर्ट से उड़ान के साथ ही औद्योगिक गतिविधियां भी तेज होगी। — एक औद्योगिक भूखंड पर 14 दावेदार यमुना विकास प्राधिकरण की औद्योगिक भूखंड योजना में उद्यमियों की अच्छी प्रतिक्रिया देखने को मिली है। प्राधिकरण ने जून में सेक्टर-29, 32, 33 और 8000 वर्गमीटर से छोटे 37 और इससे बड़े क्षेत्रफल के पांच औद्योगिक भूखंडों की योजना को शुरू किया था। इसके अलावा सेक्टर-24ए में मिक्स लैंड यूज के लिए 19 भूखंडों की योजना आई थी। योजना के तहत आवेदन की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। प्राधिकरण के मुताबिक 8000 वर्ममीटर से छोटे 37 भूखंडों पर कुल 528 आवेदन प्राप्त हुए हैं, जबकि इससे बड़े क्षेत्रफल के पांच भूखंडों के सापेक्ष 75 आवेदन आए हैं। ऐसे में एक भूखंड पर 14 से 15 आवेदकों की दावेदारी है। वहीं, मिक्स लैंड यूज के 19 भूखंडों पर भी 30 आवेदन प्राप्त हुए हैं। बताया गया कि 8000 वर्गमीटर से छोटे भूखंडों का आवंटन ई नीलामी व इससे बड़े भूखंड साक्षात्कार के माध्यम से आवंटित किए जाएंगे। बीते एक माह का औद्योगिक गतिविधियों का विवरण कार्य जुलाई अबतक फैक्टरी एक्ट के तहत पंजीकरण 03 08 फैक्टरियों का लगभग पूरा निर्माण 64 82 फैक्टरियों का छत तक निर्माण 45 75 फैक्टरियों की नींव का निर्माण 35 43 फैक्टरियों का फाउंडेशन 37 46 शहर में औद्योगिक गतिविधियां तेज हो इसके लिए उद्यमियों से लगातार संपर्क किया जा रहा है। 18 माह में शहर में रोजगार के द्वार खोलने के प्रयास हैं, इसके लिए कार्ययोजना बनाकर काम किया जा रहा है। – आरके सिंह, सीईओ यमुना प्राधिकरण

मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर के साथ ब्रेकअप की खबरों के बीच अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक रहस्यमयी पोस्ट शेयर की, कहा ‘हममें से हर किसी के पास सिर्फ़…’

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Editor

संबंधित खबरें