सेक्टर-11 और 93बी में चलाया गया सफाईगिरी अभियान

अमर सैनी

नोएडा। नोएडा प्राधिकरण की तरफ से शनिवार को सेक्टर-11 और 93 बी में सफाईगिरी अभियान चलाया गया। इस दौरान अधिकारियों ने लोगों की समस्याएं सुनी। कुछ समस्याओं का मौके ही पर समाधान कर दिया गया। वहीं, सेक्टर-27 में नो थू-थू अभियान चलाया गया। दोनों जगह कार्यक्रम की शुरूआत प्रतिभागियों को स्वच्छता के प्रति शपथ दिलाई गई। सेक्टर-11 में चले कार्यक्रम में प्राधिकरण के डीजीएम राजेश सिंह और परियोजना अभियंता गौरव बंसल की अगुवाई में प्राधिकरण की टीम ने सेक्टर का दौरा कर समस्याएं देखी। वहीं, सेक्टर-93बी में परियोजना अभियंता आर के शर्मा ने लोगों की समस्याएं सुनी। सफाईगिरी कार्यक्रम के बाद सेक्टर-27 की सावित्री बाजार से डी ब्लॉक बाजार तक नो थू-थू अभियान चलाया गया। कार्यक्रम के अंतर्गत लोगों को स्वच्छता का संदेश दिया गया। इस मौके पर परियोजना अभियंता गौरव बंसल ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि बाजार एवं सार्वजनिक स्थानों पर न थूकें एवं गंदगी न फैलाएं और अन्य लोगों को भी गंदगी फैलाने से रोकें।

Hot this week

Topics

Lucknow : दुर्गा पंडालों में सुरक्षा की हो समुचित व्यवस्था- मुख्यमंत्री

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश के...

Lucknow : ज्ञान, संस्कार और समावेशन से विद्यालयों का भविष्य संवारेगी योगी सरकार

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img