उत्तर प्रदेशभारत

उत्तर प्रदेश, नोएडा: थाना सेक्टर 24 प्रभारी और चौकी प्रभारी सस्पेंड

उत्तर प्रदेश, नोएडा: थाना सेक्टर 24 प्रभारी और चौकी प्रभारी सस्पेंड

अमर सैनी
उत्तर प्रदेश, नोएडा। युवक के साथ मारपीट और थार से कुचलने के प्रयास में पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह ने बड़ा एक्शन लिया है। पुलिस कमिश्नर ने घटना को अफसरों से छिपाने के मामले को गंभीरता से लेते हुए थाना सेक्टर 24 प्रभारी श्याम बाबू शुक्ला व चौकी प्रभारी गिझौड़ जगमोहन सिंह को सस्पेंड कर दिया है। इन दोनों पुलिस कर्मियों पर अपने कर्तव्यों व दायित्वों के प्रति स्वेच्छाचारिता, लापरवाही, अनुशासनहीनता करने का गंभीर आरोप लगा है।

थाना सेक्टर 24 पुलिस ने युवक को टक्कर मारने वाली थार गाड़ी को बरामद की है। नोएडा की ट्रैफिक पुलिस ने थार गाड़ी का 70 हजार रुपए का चालान किया है। पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए 5 टीमों का गठन किया है। ये टीम नोएडा-एनसीआर में आरोपियों की तलाश कर रही है। दरअसल मंगलवार को सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा था।
जिसमें सौरभ और सुमित दोनों भाइयों को कई युवक मार रहे थे। किसी तरह सौरभ उन युवकों से बच कर निकला तो आरोपियों ने उसको थार से कुचलने का प्रयास किया। जिसमें वो करीब तीन फीट उछलकर नाली में गिरा। पुलिस इस मामले में आकाश, गौरव, कुणाल, अमन और अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए नोएडा -एनसीआर में की छापेमारी कर रही है। वहीं सौरभ का इलाज नोएडा के कैलाश अस्पताल में किया जा रहा है।

ममूटी ने कहा कि उन्हें ‘मेगास्टार’ की उपाधि पसंद नहीं है, उन्हें लगता है कि उनके जाने के बाद लोग उन्हें याद नहीं रखेंगे

Related Articles

Back to top button
top online casinos in Canada best online casino Canada 2026 top rated online casinos Canada online casinos ranked Canada 2026 top 10 casino sites Canadian players