Noida Accident: ट्रक की चपेट में आने से पेट्रोल पंप कर्मचारी की मौत, चालक सहित तीन पर मामला दर्ज

Noida Accident: ट्रक की चपेट में आने से पेट्रोल पंप कर्मचारी की मौत, चालक सहित तीन पर मामला दर्ज

नोएडा। सेक्टर-52 स्थित इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप पर सोमवार को एक दर्दनाक हादसा हुआ, जिसमें ट्रक की चपेट में आकर पेट्रोल पंप कर्मचारी की मौत हो गई। मृतक की पहचान 55 वर्षीय राजवीर चौहान के रूप में हुई है, जो सेक्टर-44 में परिवार के साथ रहते थे और पिछले पांच वर्षों से उसी पेट्रोल पंप पर कार्यरत थे।

घटना 26 नवंबर की है, जब राजवीर अपनी नियमित ड्यूटी के दौरान पंप परिसर में मौजूद थे। उसी समय एक ट्रक चालक ओमपाल ने कथित तौर पर लापरवाही से वाहन को पीछे करते हुए राजवीर को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर रूप से घायल राजवीर को मौके पर मौजूद कर्मचारियों की मदद से लगभग आधे घंटे बाद अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

मृतक के बेटे मोहित की शिकायत पर कोतवाली सेक्टर-24 में ट्रक चालक ओमपाल सहित मुकेश और प्रताप के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

कोतवाली प्रभारी सुबोध कुमार ने पुष्टि की है कि मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की कानूनी प्रक्रिया जारी है। हादसे के बाद मृतक के परिवार और पंप कर्मचारियों में शोक का माहौल है।

ममूटी ने कहा कि उन्हें ‘मेगास्टार’ की उपाधि पसंद नहीं है, उन्हें लगता है कि उनके जाने के बाद लोग उन्हें याद नहीं रखेंगे

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img