Forex Trading Fraud: Noida में बड़ी चोरी का खुलासा, 6.60 लाख रुपये की रिकवरी, शातिर चोर गिरफ्तार

Forex Trading Fraud: Noida में बड़ी चोरी का खुलासा, 6.60 लाख रुपये की रिकवरी, शातिर चोर गिरफ्तार

रिपोर्ट: अमर सैनी

नोएडा की थाना सेक्टर-20 पुलिस ने एक बड़ी चोरी की वारदात का सफल खुलासा करते हुए शातिर किस्म के आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 4 लाख 60 हजार रुपये नकद और एक मोबाइल फोन बरामद किया है, जबकि चोरी की रकम में से 2 लाख रुपये आरोपी के बैंक खाते में फ्रीज कराए गए हैं। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी की पहचान शिखर खुराना पुत्र अजय खुराना, उम्र 21 वर्ष, के रूप में हुई है। आरोपी मूल रूप से रुद्रपुर, उत्तराखण्ड का रहने वाला है और वर्तमान में नोएडा के सेक्टर-151 में रह रहा था। थाना सेक्टर-20 पुलिस ने आरोपी को मल्टीलेवल कार पार्किंग के सामने फुटपाथ से गिरफ्तार किया।

जांच में सामने आया कि आरोपी ने 5 जनवरी 2026 को डीएलएफ मॉल में वादी से फोन पर बातचीत कर FOREX COIN ट्रेडिंग में मोटे मुनाफे का लालच दिया और फर्जी स्क्रीनशॉट दिखाकर विश्वास में लिया। इसके बाद आरोपी ने मौके का फायदा उठाते हुए कार में रखा पैसों से भरा बैग चोरी कर लिया। पीड़ित की शिकायत पर थाना सेक्टर-20 में मुकदमा दर्ज किया गया था, जिसके बाद पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज, तकनीकी सर्विलांस और स्थानीय इनपुट के आधार पर आरोपी की पहचान कर उसे गिरफ्तार किया।

अतिरिक्त डीसीपी नोएडा जोन शैव्या गोयल ने बताया कि आरोपी से पूछताछ की जा रही है और यह भी जांच की जा रही है कि उसने इस तरह की और वारदातों को अंजाम दिया है या नहीं। पुलिस ने मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है और आम लोगों से अपील की है कि वे ऑनलाइन ट्रेडिंग या निवेश के नाम पर किसी भी तरह के लालच से बचें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।

ममूटी ने कहा कि उन्हें ‘मेगास्टार’ की उपाधि पसंद नहीं है, उन्हें लगता है कि उनके जाने के बाद लोग उन्हें याद नहीं रखेंगे

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img