भारत

उत्तर प्रदेश, नोएडा: शहरी व ग्रामीण क्षेत्र में विकास कार्यों पर 13 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे

उत्तर प्रदेश, नोएडा: शहरी व ग्रामीण क्षेत्र में विकास कार्यों पर 13 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे

अमर सैनी

उत्तर प्रदेश, नोएडा। प्राधिकरण शहरी और ग्रामीण क्षेत्र में विभिन्न विकास कार्यों पर 13 करोड़ रुपये से अधिक की धनराशि खर्च करेगा। सड़क, सीवरेज सिस्टम, ड्रेन, हरियाली आदि के कार्यों से संबंधित 14 निविदाएं जारी की गई हैं। जलापूर्ति की व्यवस्था भी सुनिश्चित की जाएगी। निविदा प्रक्रिया पूरी कर एक माह में विकास कार्य शुरू कराए जाएंगे। प्राधिकरण द्वारा जारी की गई निविदा के मुताबिक आवासीय सेक्टर सिग्मा-2 में 60 मीटर चौड़ी सड़क के साथ सर्विस रोड एवं ड्रेन का निर्माण किया जाएगा। इस पर 2 करोड़ 4 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। सर्विस रोड न होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सेक्टर रिक्रिएशन ग्रीन-6 में 24 मीटर चौड़ी सड़क, ड्रेन, सीवरेज सिस्टम एवं जलापूर्ति का कार्य किया जाएगा। इस पर 2 करोड़ 62 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। वहीं रूपवास, श्यौराजपुर जौन समाना, भनौता, आमका, कैलाशपुर, वैदपुरा, सादोपुर, सादुल्लापुर, खोदना खुर्द एवं खोदना कलां में प्राथमिक विद्यालय के नवीनीकरण पर 1 करोड़ रुपये से अधिक की धनराशि खर्च की जाएगी। सेक्टर फाई-4 में 1 करोड़ 17 लाख रुपये की लागत से 80 मीटर चौड़ी पेरिफेरल रोड व उद्यान के कार्य किए जाएंगे। सेक्टर फाई-3 में गोलचक्कर एवं कोट स्केप नहर के मध्य ग्रीन बेल्ट ( हरित क्षेत्र) एवं सिविल कार्य किया जाना है। इसके साथ ही तुस्याना गांव के 6 फीसदी आबादी भूखंडों में स्ट्रीट लाइट लगाने का कार्य, सेक्टर ओमीक्रोन-1 में 120.78 वर्गमीटर सुपर एरिया में चार मंजिला मकानों की रियपेरिंग एवं रखरखाव का कार्य, सादुल्लापुर गांव में आंतरिक सड़कों पर सीसी रोड का निर्माण, ग्रेटर नोएडा वेस्ट के खेड़ी गांव के तालाब से सुनपुरा टी-प्वाइंट तक एवं टी-प्वाइंट से मुख्य मार्ग का आरसीसी ड्रेन का निर्माण कार्य आदि विकास कार्य किए जाएंगे।

शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्र में मूलभूत सुविधाएं बढ़ाने पर जोर दिया जा रहा है। सड़क, सीवर, स्कूलों का नवीनीकरण आदि विकास कार्यों से संबंधित निविदाएं जारी की गई हैं। निविदा की प्रक्रिया पूरी कर एक माह में काम शुरू कर दिया जाएगा। प्राधिकरण का विकास कार्यों पर विशेष जोर है।

सुनील कुमार सिंह, एसीईओ ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण

ममूटी ने कहा कि उन्हें ‘मेगास्टार’ की उपाधि पसंद नहीं है, उन्हें लगता है कि उनके जाने के बाद लोग उन्हें याद नहीं रखेंगे

Related Articles

Back to top button
top online casinos in Canada best online casino Canada 2026 top rated online casinos Canada online casinos ranked Canada 2026 top 10 casino sites Canadian players