उत्तर प्रदेश, नोएडा: नोएडा में शिवरात्रि पर रहेगा सार्वजनिक अवकाश

अजीत कुमार

उत्तर प्रदेश, नोएडा। शिवरात्रि के मौके पर नोएडा में सार्वजनिक अवकाश रहेगा। जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने स्थानीय अवकाश की घोषणा की है। इस दौरान जनपद के सभी स्कूल, सरकारी कार्यालय व न्यायालय में छुट्‌टी रहेगी। 23 जुलाई को कावडिय़ों की ओर से शिवरात्रि के मौके पर शिवालयों में जलाभिषेक किया जाएगा। इस दौरान मंदिरों में काफी भीड़ रहेगा। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था के भी पर्याप्त इन्तजाम रहेंगे। इसे देखते हुए सार्वजनिक अवकाश की घोषणा की गई है।

डीएम मनीष कुमार वर्मा निरंतर कांवड़ मार्गों एवं मंदिर परिसरों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने टीम के साथ श्री सिद्ध पीठ शनि मंदिर सेक्टर-14ए नोएडा का दौरा किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि कांवड़ मार्गों पर सुचारु यातायात, रात्रि विश्राम की समुचित व्यवस्था, पेयजल, बिजली, साफ-सफाई, सुरक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं को पूरी सतर्कता के साथ दुरुस्त रखा जाए।

मेडिकल कैंप में दिए निर्देश
मेडिकल कैंप के निरीक्षण के दौरान डीएम ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी आवश्यक दवाएं, प्राथमिक उपचार और प्रशिक्षित स्वास्थ्यकर्मी मौके पर उपलब्ध रहें। ताकि कांवड़ यात्रियों को किसी भी प्रकार की स्वास्थ्य संबंधी समस्या न हो।जिलाधिकारी ने मंदिर समिति के प्रबंधकों से भी संवाद किया और व्यवस्थाओं की जानकारी ली, जिसे उन्होंने संतोषजनक पाया। उन्होंने समिति द्वारा किए जा रहे प्रबंधों की सराहना की।

Realme GT 6 भारत में लॉन्च होने की पुष्टि। अपेक्षित स्पेक्स, फीचर्स, और भी बहुत कुछ

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img