भारत

उत्तर प्रदेश, नोएडा: नोएडा से दिल्ली की ओर जाने वाले जरूर पढ़ें, कई रास्तों पर मिल सकता है डाइवर्जन और जाम, जानिए वजह…

उत्तर प्रदेश, नोएडा: नोएडा से दिल्ली की ओर जाने वाले जरूर पढ़ें, कई रास्तों पर मिल सकता है डाइवर्जन और जाम, जानिए वजह...

अजीत कुमार

उत्तर प्रदेश, नोएडा। नोएडा और ग्रेटर नोएडा से दिल्ली जाने वाले लोगों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना आई है। गणतंत्र दिवस की परेड से पहले कर्तव्य पथ पर 17 से 21 जनवरी तक रिहर्सल होगी। ऐसे में दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने बुधवार को ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है। जिससे यातायात में किसी भी प्रकार की परेशानी से बचा जा सके। कर्तव्य पथ के आसपास ट्रैफिक व्यवस्था में बदलाव किया जाएगा। कर्तव्यपथ, रफी मार्ग क्रॉसिंग, जनपथ क्रॉसिंग और मानसिंह रोड क्रॉसिंग पर सुबह 10:15 बजे से 12:30 बजे तक ट्रैफिक पर प्रतिबंध रहेगा। इन मार्गों से बचने की सलाह दी गई है।

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के अनुसार, कर्तव्य पथ पर रिहर्सल के दौरान ट्रैफिक की निर्बाध आवाजाही सुनिश्चित करने के लिए विशेष व्यवस्था की गई है। 17, 18, 20 और 21 जनवरी के दौरान इस व्यवस्था का पालन किया जाएगा। उत्तर दिल्ली से दक्षिण दिल्ली और दक्षिण दिल्ली से उत्तर दिल्ली जाने वाले लोग रिंग रोड, आईपी. फ्लाईओवर, राजघाट, सराय काले खां, लाजपत राय मार्ग, मथुरा रोड और अन्य वैकल्पिक मार्गों का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके अलावा, पूर्व से दक्षिण-पश्चिम दिल्ली जाने वाले लोग वंदे मातरम मार्ग से मार्ग परिवर्तन कर सकते हैं। ट्रैफिक एडवाइजरी के अनुसार, जिन लोगों को विनय मार्ग, शांति पथ, या नई दिल्ली से आगे जाना है। उन्हें सरदार पटेल मार्ग, मदर टेरेसा क्रिसेंट, और आरएमएल के आसपास से होकर यात्रा करनी होगी। ट्रैफिक पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे कर्तव्य पथ के आसपास के मार्गों से बचने का प्रयास करें ताकि उन्हें जाम का सामना न करना पड़े। पुलिस ने कहा कि इन बदलावों के मद्देनजर यात्रा की योजना पहले से ही तैयार कर लें और सलाह के अनुसार मार्ग का चयन करें।

 

भारत और पाकिस्तान टी20 विश्व कप 2024 में दो बार आमने-सामने हो सकते हैं। जानिए कैसे

Related Articles

Back to top button
top online casinos in Canada best online casino Canada 2026 top rated online casinos Canada online casinos ranked Canada 2026 top 10 casino sites Canadian players