Indian Coast Guard: भारत-फिलीपींस समुद्र में राहत और बचाव में करेंगे सहयोग

Indian Coast Guard: भारत-फिलीपींस समुद्र में राहत और बचाव में करेंगे सहयोग

नई दिल्ली। इंडियन कोस्ट गार्ड (आईसीजी) और फिलीपींस कोस्ट गार्ड (पीसीजी) ने मंगलवार को मनीला में अपनी पहली सालाना द्विपक्षीय बैठक आयोजित की। बैठक मेमोरेंडम ऑफ अंडरस्टैंडिंग (MoU) के नियमों के तहत हुई, जिसमें समुद्री खोज और बचाव (Maritime Search & Rescue), समुद्री कानून प्रवर्तन, समुद्री प्रदूषण प्रतिक्रिया और क्षमता निर्माण में सहयोग बढ़ाने पर चर्चा की गई।

बैठक की सह-अध्यक्षता कोस्ट गार्ड कमांडर (ईस्टर्न सीबोर्ड) एडीजी डॉनी माइकल और फिलीपींस कोस्ट गार्ड के वाइस एडमिरल एवं डिप्टी कमांडेंट फॉर ऑपरेशंस एडगर एल. यबानेज ने की। दोनों पक्षों ने हाल के शिप विज़िट, पेशेवर एक्सचेंज और कोस्ट गार्ड से कोस्ट गार्ड कोऑपरेटिव गतिविधियों का रिव्यू किया।

बैठक में इंटरऑपरेबिलिटी और ऑपरेशनल कोऑर्डिनेशन को बढ़ाने के लिए संयुक्त पहलों को और मजबूत करने पर सहमति बनी। इस कदम से दोनों देशों के समुद्री क्षेत्र में सुरक्षा और आपातकालीन राहत संचालन में सहयोग और प्रभावशीलता बढ़ेगी।

Realme GT 6 भारत में लॉन्च होने की पुष्टि। अपेक्षित स्पेक्स, फीचर्स, और भी बहुत कुछ

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img