उत्तर प्रदेशभारत

उत्तर प्रदेश, नोएडा: महिला ने पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप

उत्तर प्रदेश, नोएडा: महिला ने पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप

अमर सैनी
उत्तर प्रदेश, नोएडा। दनकौर कोतवाली क्षेत्र में एक चौकी प्रभारी और दरोगा पर गंभीर आरोप लगे हैं। एक महिला ने दोनों पर उसकी निजी फोटो और वीडियो वायरल करने की धमकी देने का आरोप लगाया है।

महिला दनकौर कोतवाली क्षेत्र की एक आवासीय कॉलोनी में अपने प्रेमी के साथ लिव-इन में रह रही है। उसका आरोप है कि पुलिस ने उसके प्रेमी का मोबाइल जब्त कर लिया। इसमें से उनकी निजी फोटो और वीडियो को अपने मोबाइल में ट्रांसफर कर लिया। अब दोनों पुलिसकर्मी इन्हें वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल कर रहे हैं। मामले की पृष्ठभूमि में, पुलिस ने दो दिन पहले महिला के प्रेमी को गिरफ्तार किया था। आरोप था कि उसने नशे में पुलिसकर्मियों से दुर्व्यवहार किया था। कोतवाली प्रभारी मुनेंद्र सिंह का कहना है कि युवक की गिरफ्तारी से परेशान होकर उसने अपनी प्रेमिका से ये आरोप लगवाए हैं। एडिशनल डीसीपी सुधीर कुमार ने कहा कि उन्हें मामले की जानकारी नहीं है। उन्होंने आश्वासन दिया कि शिकायत मिलने पर जांच कराकर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। महिला ने पुलिस अधिकारियों के सामने अपनी शिकायत दर्ज करा दी है।

 

Realme GT 6 भारत में लॉन्च होने की पुष्टि। अपेक्षित स्पेक्स, फीचर्स, और भी बहुत कुछ

Related Articles

Back to top button
top online casinos in Canada best online casino Canada 2026 top rated online casinos Canada online casinos ranked Canada 2026 top 10 casino sites Canadian players