Noida Crime: नोएडा में विटेंज कार में परोसी जा रही थी शराब, वीडियो वायरल होने के बाद चार गिरफ्तार

नोएडा में विटेंज कार में परोसी जा रही थी शराब, वीडियो वायरल होने के बाद चार गिरफ्तार

रिपोर्ट: अमर सैनी

उत्तर प्रदेश के नोएडा में शादी समारोह के दौरान कुछ अलग करने की कोशिश ने चार लोगों को हवालात पहुंचा दिया। उन्हें जेल की हवा खानी पड़ी है। मामला नोएडा के सेक्टर 73 में शौर्य बैंक्विट हॉल के सामने सड़क पर ‘बार ऑन कार’ का है। दरअसल, शादी समारोह के दौरान खुले में कार में शराब पीने के कारण नोएडा में चार लोगों को जेल जाना पड़ा है। पुलिस ने सोमवार को इस संबंध में जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि आरोपी रविवार को सेक्टर 113 थाना क्षेत्र के सेक्टर 73 में एक बैंक्वेट हॉल के पास शराब पी रहे थे। पुलिस ने बताया कि पकड़े गए लोग बैंक्वेट हॉल के प्रबंधन दल और मॉडिफाइड कार में बार चलाने वाले संचालक हैं। हालांकि, पुलिस ने यह नहीं बताया कि उन्हें शादी समारोह के मेहमानों या मेजबानों के खिलाफ कोई शिकायत मिली है या नहीं।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img