उत्तर प्रदेश, नोएडा: पुलिस की सात बदमाशों से हुई मुठभेड़, पांच को लगी गोली

अमर सैनी
उत्तर प्रदेश, नोएडा। बिसरख थाना क्षेत्र में रविवार को तीन अलग-अलग स्थानों पर पुलिस मुठभेड़ हुई। इनमें पांच बदमाश घायल हुए और दो को गिरफ्तार किया गया। घायल बदमाशों में दो पर 25-25 हजार रुपये का इनाम था।

पहली मुठभेड़ टी प्वाइंट पर हुई। स्कॉर्पियो में सवार बदमाशों ने पुलिस चेकिंग देख फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में मुरादाबाद के राहुल देव चौधरी और दिल्ली के मंगोलपुरी निवासी रतन चोपड़ा घायल हुए। राहुल पर 25 हजार का इनाम था। इनसे 9 मई को चेरी काउंटी से लूटी गई स्कॉर्पियो, तमंचे और कारतूस बरामद हुए।

चार मूर्ति चौक पर दूसरी मुठभेड़ में हरियाणा से लूटी XUV500 में सवार बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग की। जवाबी कार्रवाई में ओरैया के राजन सिंह और भरतपुर के गौरव शर्मा घायल हुए। राजन पर 25 हजार का इनाम था। इनसे हथियार और 6000 रुपये नकद बरामद हुए। दोनों पर हत्या, डकैती समेत दो दर्जन मामले दर्ज हैं। कैप्सूल कट के पास तीसरी मुठभेड़ में स्विफ्ट डिजायर में सवार बदमाशों ने निर्माणाधीन इमारत के पास पुलिस पर फायरिंग की। जवाबी कार्रवाई में ओरैया निवासी मोहित घायल हुआ। कॉम्बिंग में विराट और भंवरराम को गिरफ्तार किया गया। बदमाशों से लूटा गया आईफोन और हथियार बरामद हुए।

डीसीपी शक्ति अवस्थी ने बताया कि ये सभी बदमाश एक अंतरराज्यीय गिरोह से जुड़े हैं, जो दिल्ली-एनसीआर, हरियाणा, राजस्थान व यूपी में सक्रिय है। इन पर हत्या, लूट, डकैती और वाहन चोरी के दर्जनों मामले दर्ज हैं। फिलहाल पुलिस ने सभी घायल बदमाशो को इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया है और आगे की विधिक कार्रवाई में जुट गई है।

Realme GT 6 भारत में लॉन्च होने की पुष्टि। अपेक्षित स्पेक्स, फीचर्स, और भी बहुत कुछ

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img