राज्यउत्तर प्रदेश

Noida में झुग्गी-बस्ती में लगी भीषण आग, 25 झुग्गियां जलकर हुई खाक, मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड

Noida में झुग्गी-बस्ती में लगी भीषण आग, 25 झुग्गियां जलकर हुई खाक, मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड

नोएडा में ईकोटेक-3 थाना क्षेत्र के कुलेसरा गांव के पास बनी झुग्गी-बस्ती में आज दोपहर को आग लग गई। लोगों ने आग की सूचना स्थानीय पुलिस और फायर विभाग को दी। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर दमकल की टीम पहुंची। जिसके बाद दमकल की 10 गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इस घटना में 25 झुग्गियां जलकर खाक हो गई।

हालांकि अभी घटना के कारणों का पता नहीं चला है। मुख्य दमकल अधिकारी प्रदीप कुमार चौबे ने के अनुसार रविवार दोपहर को दमकल पुलिस को कुलेसरा गांव में बनी झुग्गी झोपड़ियों में आग लगने की सूचना मिली। प्रदीप कुमार चौबे ने बताया कि 25 झुग्गियों में आग लगी थी। आग की लपटों ने वहां खड़ी एक बस और एक अन्य वाहन को भी अपनी चपेट में ले लिया। हालांकि राहत की बात ये है कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई है। दमकल की टीम ने दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
top online casinos in Canada best online casino Canada 2026 top rated online casinos Canada online casinos ranked Canada 2026 top 10 casino sites Canadian players