Friday, 6 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Bulandshahr : खुर्जा के डाबर गांव में नकली पनीर की फैक्ट्री पर छापा, 10 क्विंटल माल सीजChandigarh : मेरे घर या अस्पताल से एक भी पैसा बरामद नहीं हुआ; 42 घंटे की रेड के बाद ईडी खाली हाथ लौटी- डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ाHapur News : हापुड़ में किशोरी से दुष्कर्म के दोषी को 10 साल की सजा, 5 हजार का जुर्माना भी लगाHapur News : हापुड़ के उद्योगपति संजय गुप्ता का होगा राष्ट्रीय सम्मान, दिल्ली में मिलेगा ग्लोबल आइकॉन अवार्डLucknow : जिस निष्पक्षता से मिली नौकरी, उसी ईमानदारी से पीड़ित को न्याय दिलाएं वैज्ञानिक अधिकारी- सीएम योगीLucknow : पुलिस महारथी और फॉरेंसिक विभाग सारथी बनकर हर व्यक्ति को दिलाएं न्याय- मुख्यमंत्री योगीAyodhya : ‘पुष्पक विमान’ और ‘राम दरबार’ के साथ ही मोहित करेगी रामायण थीमLucknow : बुजुर्गों के सम्मान और आर्थिक सुरक्षा का सहारा बनी योगी सरकार, 67.50 लाख लोगों को हर महीने मिल रही पेंशन

Jaisalmer LIVE: भारत ने जैसलमेर में पाकिस्तान का F-16 जेट गिराया, राजस्थान में ब्लैकआउट और अलर्ट

Jaisalmer
Jaisalmer LIVE: भारत ने जैसलमेर में पाकिस्तान का F-16 जेट गिराया, राजस्थान में ब्लैकआउट और अलर्ट

Jaisalmer  में भारत ने पाकिस्तान का F-16 फाइटर जेट मार गिराया है। पोकरण, बाड़मेर, जोधपुर और श्रीगंगानगर में ब्लैकआउट और अलर्ट जारी। सीएम भजनलाल ने ली इमरजेंसी मीटिंग।

 Jaisalmer LIVE: भारत ने पाकिस्तान का F-16 जैसलमेर में किया ढेर, राजस्थान के बॉर्डर जिलों में ब्लैकआउट और हाई अलर्ट

जयपुर/जैसलमेर: भारत ने एक बड़ा कदम उठाते हुए पाकिस्तान के सबसे शक्तिशाली फाइटर जेट F-16 को जैसलमेर में मार गिराया है। यह जेट पाकिस्तान के सरगोधा एयरबेस से उड़ान भरकर भारतीय सीमा में घुसा था। इस दौरान Jaisalmer और पोकरण के इलाकों में धमाकों की आवाज़ें सुनी गईं।

Jaisalmer, बीकानेर और नाल एयरबेस के पास ड्रोन और जेट्स की हलचल

पाकिस्तान ने Jaisalmer और बीकानेर के नाल इलाके में ड्रोन हमला करने की कोशिश की, जिसे भारतीय वायुसेना ने समय रहते नाकाम कर दिया। बॉर्डर पर तनाव का माहौल है और सुरक्षा बल अलर्ट मोड पर हैं।

जैसलमेर के रामगढ़ में पाकिस्तानी F-16 मार गिराया, भारतीय वायुसेना की बड़ी कामयाबी, हाई अलर्ट जारी - News18 हिंदी

Jaisalmer LIVE: जोधपुर और बाड़मेर में ब्लैकआउट के आदेश

जोधपुर जिला प्रशासन ने तत्काल प्रभाव से ब्लैकआउट के आदेश दिए हैं। जिला कलेक्टर गौरव अग्रवाल ने नागरिकों को निर्देश दिया है कि सभी लाइटें बंद रखें। जोधपुर में सायरन भी बजाए गए और लड़ाकू विमान उड़ान भरते देखे गए।

Pakistani Drone Attack: भारतीय सेना ने जैसलमेर में पाकिस्‍तान का F-16 मार गिराया, जालंधर में ड्रोन गिराया, पंजाब, राजस्‍थान में ब्‍लैक आउट - Pakistan Strikes Jammu ...

 जयपुर में सीएम भजनलाल की इमरजेंसी मीटिंग

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जयपुर में आपात बैठक कर रहे हैं। युद्ध जैसे हालात को देखते हुए राज्य में सभी सरकारी कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं।

  • स्वायत्त शासन निदेशक इंद्रजीत सिंह ने छुट्टियों को निरस्त करने का आदेश दिया है।

  • ADG लॉ एंड ऑर्डर विशाल बंसल ने पुलिस विभाग के लिए भी सभी छुट्टियां रद्द करने का निर्देश जारी किया है।

  • सभी रेंज IGs, पुलिस कमिश्नर और जिलों के SPs को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं।

Jaisalmer LIVE:  श्रीगंगानगर में वार्निंग सायरन और बिजली कटौती

श्रीगंगानगर जिले में वार्निंग सायरन बजते ही पूरा जिला अंधेरे में डूब गया। ब्लैकआउट की स्थिति में प्रशासन ने आमजन से सतर्क और सुरक्षित रहने की अपील की है।

बीकानेर यूनिवर्सिटी की परीक्षाएं स्थगित

बीकानेर स्थित महाराजा गंगा सिंह यूनिवर्सिटी की 9 मई से शुरू होने वाली सभी परीक्षाएं आगामी आदेश तक स्थगित कर दी गई हैं।

  • परीक्षा नियंत्रक राजाराम चोयल ने आदेश जारी किए हैं।

  • अतिरिक्त कुलसचिव डॉ. बिट्ठल बिस्सा ने छात्रों को परीक्षा स्थगन की जानकारी दी।

भारत और पाकिस्तान टी20 विश्व कप 2024 में दो बार आमने-सामने हो सकते हैं। जानिए कैसे

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें