उत्तर प्रदेशभारत

उत्तर प्रदेश, नोएडा: ग्रेटर नोएडा में निकली तिरंगा यात्रा:शहीद दरियाव सिंह नागर को दी श्रद्धांजलि, युवाओं ने लिया देश सेवा का संकल्प

उत्तर प्रदेश, नोएडा: ग्रेटर नोएडा में निकली तिरंगा यात्रा:शहीद दरियाव सिंह नागर को दी श्रद्धांजलि, युवाओं ने लिया देश सेवा का संकल्प

अजीत कुमार
उत्तर प्रदेश, नोएडा।ग्रेटर नोएडा के जुनेदपुर गांव में स्वतंत्रता दिवस से पूर्व देशभक्ति का माहौल देखने को मिला। दरियाव सिंह नागर युवा समिति ने शहीद गुर्जर दरियाव सिंह नागर चौक से तिरंगा रैली का आयोजन किया।

समिति के सदस्य मास्टर दिनेश नागर ने शहीद दरियाव सिंह के इतिहास को साझा किया। उन्होंने बताया कि 1857 की क्रांति में दरियाव सिंह ने अंग्रेजी शासन का विरोध किया। उन्होंने अंग्रेजों से खेतों में बैलों की जगह हल चलवाया। इस विद्रोह के लिए बुलंदशहर के काले आम पर उन्हें फांसी दी गई।

तिरंगा यात्रा गांव की गलियों से होते हुए शहीद चौक पर पहुंची। वहां दीप प्रज्ज्वलन के साथ शहीद को श्रद्धांजलि दी गई। युवाओं और ग्रामीणों ने देश सेवा के लिए समर्पण का संकल्प लिया।

कार्यक्रम में राकेश नागर, लखमी पंडित, ब्रह्म प्रधान, कमल नागर, बिक्कू नागर, केशव नागर, किरणपाल सिंह समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। ब्रह्मपाल सिंह, संजय सरपंच, रत्नपाल नागर, पप्पी नागर, कपिल, वीरेंद्र नागर, नवाब सिंह और अन्य ग्रामीणों ने भी कार्यक्रम में भाग लिया

दिल्ली हाईकोर्ट ने कहा, ‘यमुना के डूब क्षेत्र को साफ करने से भगवान शिव खुश होंगे’, डीडीए द्वारा तोड़फोड़ के खिलाफ याचिका खारिज की

Related Articles

Back to top button
top online casinos in Canada best online casino Canada 2026 top rated online casinos Canada online casinos ranked Canada 2026 top 10 casino sites Canadian players