Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Mathura : मंदिर आते-आते बहुत देर कर दी, अखिलेश यादव के अयोध्या दौरे पर श्रीकांत शर्मा का तीखा हमलाHapur News : हापुड़ में कनाडा से गिफ्ट भेजने के बहाने महिला से हुई बड़ी साइबर ठगी, 14 लाख से अधिक रकम हड़पीLucknow : भैया दूज के बाद फिर बंटेंगे नियुक्ति पत्र, शिक्षा, पुलिस, राजस्व में युवाओं को मिलेगी नौकरी- मुख्यमंत्री योगीLucknow : अब कोई भाई-भतीजावाद नहीं, 25 करोड़ जनता ही परिवार- सीएम योगीLucknow : योगी सरकार में पारदर्शी भर्ती से मिली खाकी वर्दी, सीएम के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरेLucknow : दीपावली और छठ पूजा पर अलर्ट मोड में रहेंगे मेडिकल कॉलेज, 24 घंटे सक्रिय रहेंगी इमरजेंसी सेवाएंLucknow : योगी सरकार आपदा में जान गंवाने वालों के परिवार को देगी अब आठ लाख की आर्थिक मददAyodhya : उप राष्ट्रपति के आगमन से दीप प्रज्ज्वलन तक, रामनगरी में मजिस्ट्रेटों को अलग-अलग कमान

उत्तर प्रदेश, नोएडा: नोएडा एसटीएफ जवानों ने दिखाया अदम्य साहस

उत्तर प्रदेश, नोएडा: नोएडा एसटीएफ जवानों ने दिखाया अदम्य साहस
उत्तर प्रदेश, नोएडा: - एसटीएफ के चार 4 जवान और पूर्व थाना प्रभारी सेक्टर-20 को मिला गैलेंट्री अवॉर्ड

अजीत कुमार
उत्तर प्रदेश, नोएडा।नोएडा एसटीएफ की दो ऐसी मुठभेड़ जिसमें जवानों ने अदम्य साहस का परिचय दिया और बदमाशों को मुठभेड़ में ढेर कर दिया। इसमें पहली नोएडा के थाना सेक्टर-20 क्षेत्र में हुई। इसमें एसटीएफ और पुलिस ने मिलकर अजय उर्फ कालिया को ढेर किया था। कालिया पर 2 लाख का इनाम था। वहीं दूसरी मुठभेड़ प्रतापगढ़ में हुई जिसमें एसटीएफ नोएडा ने नौ हत्या में वांछित बदमाश बबलू को मार गिराया ।

7 जुलाई 2021 एसटीएफ एक सूचना मिली कि हाईवे पर एक्सल फेंककर नुकीली कीले गाड़कर घटना करने वाला एक्सेल गैंग थाना सेक्टर-20 क्षेत्र में घटना करने वाला है। जानकारी मिलते ही एसटीएफ ने थाना सेक्टर-20 प्रभारी से संपर्क किया। जाइंट टीम ने एक्सेल गैंग को इंटरसेप्ट करे पुलिस होने का परिचय दिया और रुकने के लिए कहा गया। एक्सेल गैंग ने पुलिस पार्टी पर जान से मारने की नीयत से फायर किया और भागने लगा। पुलिस ने जवाबी एक्शन लिया और फायर किया। जिसमें एक बदमाश गोली लगने से वहीं गिर गया।दूसरा बदमाश भाग गया। घायल बदमाश को अस्पताल ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसकी शिनाख्त अजय उफ कालिया निवासी रेवाड़ी हरियाणा हुई। जनपद अलीगढ़, मथुरा, पलवल से आरोपी वांछित था। इस पर दो रुपए का इनाम रखा गया था। आरोपी डकैती, लूट के अलावा सवारियों से रेप तक करता था।

मुठभेड़ और सूचना संकलन में साहस का परिचय देने वाले एसआई अक्षय त्यागी एसटीएफ नोएडा, हेड कॉन्स्टेबल मुकेश एसटीएफ नोएडा, हेड कॉन्स्टेबल राजन एसटीएफ नोएडा और उस समय थाना सेक्टर-20 प्रभारी इंस्पेक्टर मुनेश चौहान को गैलेंट्री अवार्ड से सम्मानित किया गया।

घुमंतू जाति के बदमाश बबलू को घेरा
23 अक्टूबर 2019 एसटीएफ नोएडा यूनिट को जानकारी मिली कि घुमंतू जाति के कुछ बदमाश किसी बड़ी आपराधिक घटना को अंजाम देने वाले हैं। तत्काल एसटीएफ नोएडा प्रतापगढ़ के रानीगंज पहुंची। प्रतापगढ़ पुलिस को साथ लिया और रात करीब साढ़े आठ बजे पहुंचकर घेराबंदी की। वॉर्निंग देने पर वहां मौजूद बदमाशों ने टीम पर फायर कर दिया।

पुलिस और एसटीएफ ने फायर किया जिसमें एक बदमाश को गोली लगी। बाकी फरार हो गए। घायल को जिला अस्पताल ले जाया गया वहां डॉक्टरों ने उस मृत घोषित कर दिया। इसकी शिनाख्त बबलू उर्फ पतला उर्फ साजिद के रूप में हुई। बबलू नौ हत्याओं में वांछित और 50 हजार का इनामी बदमाश था। इस एनकाउंटर में अदम्य साहस का परिचय देने वाले हेड कॉन्स्टेबल प्रमोद कुमार एसटीएफ नोएडा गैलेंट्री अवार्ड से सम्मानित किया गया।

दिल्ली हाईकोर्ट ने कहा, ‘यमुना के डूब क्षेत्र को साफ करने से भगवान शिव खुश होंगे’, डीडीए द्वारा तोड़फोड़ के खिलाफ याचिका खारिज की

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Editor

संबंधित खबरें