उत्तर प्रदेश : हापुड़ में ट्रैक्टर-ट्रॉली में पीछे से मारी टक्कर, दो मजदूरों की मौत

Hapur News : हापुड़ के देहात थाना क्षेत्र के एनएच-09 पर बीती 11 नवंबर को गांव ततारपुर के पास सीमेंट की इंटरलाकिंग टाइल्स लेकर जा रहे ट्रैक्टर-ट्रॉली को पीछे से आई तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। इस हादसे के बाद ट्रैक्टर पर बैठे दो मजदूर सड़क पर गिर गए और तेज रफ्तार कार ने उन्हें कुचल दिया।

इस हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दूसरे ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। अब एक मृतक के पिता ने आरोपी कार चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने मामल की जांच शुरू कर दी है।

थाने में दर्ज मुकदमे में जिला अलीगढ़ के थाना दादो के गांव भमौरी खुर्द निवासी राजवीर सिंह ने बताया कि उसका पुत्र बिजेंद्र सिंभावली थाना क्षेत्र के गांव तिगरी दत्तियाना निवासी एक व्यक्ति के ट्रैक्टर पर सीमेंट की इंटरलाकिंग टाइल्स लादने और उतारने का काम करता था।

बीती 11 नवंबर की सुबह को उनका पुत्र बिजेंद्र अपने दूसरे साथी सिराजुद्​दीन के साथ टाइल्स को बुलंदशहर छोड़ने के लिए जा रहे थे। ट्रैक्टर को सोनू त्यागी चला रहा था। जब उनका ट्रैक्टर एनएच-09 पर गांव ततारपुर के नए हाईवे पर पहुंचे तो दिल्ली की तरफ से आई तेज रफ्तार कार ने ट्रैक्टर-ट्रॉली में पीछे से टक्कर मार दी।

टक्कर लगते ही बिजेंद्र और सिराजुद्​दीन ट्रॉली से नीचे गिर गए और गाड़ी से कुचल गए। इस हादसे में बिजेंद्र की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि सिराजुद्​दीन को गंभीर हालत में मेरठ के मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। जहां उपचार के दौरान उसकी भी मौत हो गई।

हादसे के बाद पुलिस ने दोनों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। जबकि ट्रैक्टर और कार को कब्जे में ले लिया था। अब इस मामले में मृतक बिजेंद्र के पिता राजवीर सिंह ने कार चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। देहात थाना प्रभारी निरीक्षक पटनीश कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। कार नंबर के आधार पर चालक की तलाश की जा रही है।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img