उत्तर प्रदेश, ग्रेटर नोएडा: ईकोटेक थ्री, हबीबपुर, कुलेसरा में जलभराव से निजात

अजीत कुमार

उत्तर प्रदेश, ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा के कुलेसरा, हबीबपुर और इकोटेक थ्री में बारिश होने पर जलभराव की वर्षों पुरानी समस्या का समाधान हो गया है। बारिश के पानी की निकासी के लिए ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की तरफ से पाइपलाइन का कार्य पूरा हो गया। बृहस्पतिवार सुबह तेज बारिश से जलभराव की समस्या न हो, इसे देखते हुए प्राधिकरण की एसीईओ श्रीलक्ष्मी वीएस व सुमित यादव ने ईकोटेक 3 का मौके पर जायजा लिया और जल निकासी के लिए डाली गई पाइपलाइन को शुरू करा दिया है। हालांकि पैरापिट वॉल बनाने का कार्य बाकी है, जो कि बारिश खत्म होने के बाद किया जाएगा। बारिश का पानी ईकोटेक 3 से सीआईएसफ कैंप रोड और लखनावली होते हुए हिंडन नदी में गिराया जा रहा है। इससे इकोटेक थ्री और कुलेसरा में जलभराव की पुरानी समस्या हल हो गई। इससे पहले एसीईओ सुमित यादव ने ग्रेनो वेस्ट के निर्माणाधीन अंडरपास से लेकर गौड़ मॉल होते हुए इटैड़ा गोलचक्कर तक पैदल निरीक्षण किया। हालांकि इस रूट पर जलभराव की स्थिति न दिखने पर संतोष जाहिर किया। इस दौरान वरिष्ठ प्रबंधक चेतराम सिंह, वरिष्ठ प्रबंधक नरोत्तम सिंह, वरिष्ठ प्रबंधक सन्नी यादव, वरिष्ठ प्रबंधक प्रभात शंकर भी साथ रहे। इसके बाद एसीईओ सुमित यादव ने परी चौक और एक्सपो मार्ट के आसपास के एरिया का जायजा लिया। जलभराव न होने देने और ट्रैफिक व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए।

दिल्ली हाईकोर्ट ने कहा, ‘यमुना के डूब क्षेत्र को साफ करने से भगवान शिव खुश होंगे’, डीडीए द्वारा तोड़फोड़ के खिलाफ याचिका खारिज की

Hot this week

Greater Noida : नौकरी तलाशने से आगे बढ़कर समाधान प्रस्तुत कर रहे युवा, यूपी राइज में दिखी नई सोच

Greater Noida : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आत्मनिर्भर उत्तर...

Lucknow : डिजिटल केसीसी में यूपी ने रचा इतिहास, बना देश में नंबर वन

Lucknow : खेती-किसानी में तकनीक के बढ़ते इस्तेमाल के...

Topics

Lucknow : डिजिटल केसीसी में यूपी ने रचा इतिहास, बना देश में नंबर वन

Lucknow : खेती-किसानी में तकनीक के बढ़ते इस्तेमाल के...

Greater Noida : यीडा क्षेत्र में निवेश को नई रफ्तार, 25 कंपनियों को लेटर ऑफ इंटेंट

Greater Noida : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img