उत्तर प्रदेश, नोएडा: 10 दिन से बिजली नहीं, ग्रामीणों का विरोध

अमर सैनी

उत्तर प्रदेश, नोएडा।ग्रेटर नोएडा के ननुआ का राजपुर गांव में बिजली की समस्या से ग्रामीण परेशान हैं। गांव में पिछले 10 दिनों से बिजली आपूर्ति ठप है। सोमवार को ग्रामीणों ने बिजली विभाग के कार्यालय के सामने प्रदर्शन किया। समाचार लिखे जाने तक ग्रामीणों का धरना जारी था।

गांव के तीन बिजली ट्रांसफॉर्मर 10 दिन पहले जल गए थे। नोएडा पावर कंपनी लिमिटेड के अधिकारियों को कई बार शिकायत की गई। लेकिन ट्रांसफॉर्मर नहीं बदले गए। गर्मी के मौसम में बिजली न होने से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

विभागीय अधिकारियों की ओर से कोई कार्रवाई न होने पर ग्रामीण सोमवार को कार्यालय पहुंचे। उन्होंने कहा कि जब तक समस्या का समाधान नहीं होगा, धरना जारी रहेगा। प्रदर्शन में सतीश कनारसी, गोविंद, राकेश और धर्मवीर सहित कई ग्रामीण शामिल रहे।

Realme GT 6 भारत में लॉन्च होने की पुष्टि। अपेक्षित स्पेक्स, फीचर्स, और भी बहुत कुछ

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img