उत्तर प्रदेश, नोएडा: नोएडा पहुंचे उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़

अमर सैनी

उत्तर प्रदेश, नोएडा। नोएडा के एमिटी यूनिवर्सिटी में कुलपतियों का दो दिवसीय सम्मेलन आज से शुरू हो गया। कार्यक्रम में उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ पहुंचे। उन्होंने कहा- वाइस चांसलर भारत के भविष्य निर्माता हैं। एजुकेशन देश में समानता लाती है। डेमोक्रेसी को प्राण देती है। देश का निर्माण करती है। तक्षशिला और नालंदा जैसे विश्वविद्यालय ने विश्व के स्टूडेंट्स को आकर्षित किया है।

उन्होंने कहा- यूनिवर्सिटी सिर्फ डिग्री थमाने के लिए नहीं है। अभिव्यक्ति वाद-विवाद होना जरूरी है। एजुकेशन सिर्फ इन्फ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट के लिए नहीं, यूनिवर्सिटी राष्ट्र निर्माण करती हैं।

सम्मेलन में भारत समेत 19 देशों की यूनिवर्सिटी के कुलपति हिस्सा ले रहे हैं। एसोसिएशन ऑफ इंडियन यूनिवर्सिटी (एआईयू) के अध्यक्ष विनय कुमार पाठक ने बताया- 23 जून को एआईयू के 100 साल पूरे हो रहे हैं, इस मौके पर एमिटी विश्वविद्यालय में उच्च शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए राष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है।

वीवीआईपी मूवमेंट देखते हुए दो बार बंद रहेगा ट्रैफिक
डीसीपी ट्रैफिक लखन यादव ने बताया कि वीवीआईपी की सुरक्षा को देखते हुए सुबह 10 बजे और दोपहर 3 बजे के आसपास सेक्टर-62, 60, एमपी टू एलिवेटेड रोड, सेक्टर-18, 37, 44 गोलचक्कर, चरखा गोलचक्कर, मयूर स्कूल गोलचक्कर, सेक्टर-126, नोएडा-ग्रेनो एक्सप्रेसवे, महामाया फ्लाईओवर, गलगोटिया कट, एक्सपोमार्ट गोलचक्कर, परी चौक, आईएफएस विला गोलचक्कर, शारदा गोलचक्कर आदि स्थानों पर कुछ समय के लिए आम वाहन चालकों का भी आवाजाही प्रतिबंधित रखा जाएगा।

Realme GT 6 भारत में लॉन्च होने की पुष्टि। अपेक्षित स्पेक्स, फीचर्स, और भी बहुत कुछ

Hot this week

Lucknow : दुर्गा पंडालों में सुरक्षा की हो समुचित व्यवस्था- मुख्यमंत्री

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश के...

Lucknow : ज्ञान, संस्कार और समावेशन से विद्यालयों का भविष्य संवारेगी योगी सरकार

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर...

Lucknow : विंध्याचल में पर्यटन का तेजी से विस्तार कर रही योगी सरकार

Lucknow : विंध्याचल में धार्मिक पर्यटन का दायरा मां...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img