Uttar Pradesh : नेफेड एमडी दीपक अग्रवाल ने एनसीआर विस्तार की घोषणा की, बुलंदशहर में हुआ जोरदार स्वागत

Bulandshahar News (अवनीश त्यागी) : बुलंदशहर में मंगलवार को आयोजित एक महोत्सव के दौरान नेफेड के प्रबंध निदेशक (एमडी) दीपक अग्रवाल का जोरदार स्वागत किया गया। वरिष्ठ आईएएस अधिकारी दीपक अग्रवाल का स्वागत शहर के छात्रों, व्यापारियों, अधिवक्ताओं और अन्य गणमान्य नागरिकों ने किया। इस अवसर पर नेफेड द्वारा लगाए गए स्टॉल पर एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में दीपक अग्रवाल ने ऐलान किया कि नेफेड का विस्तार बुलंदशहर सहित पूरे एनसीआर में किया जाएगा और जल्द ही यहां एक नया नेफेड स्टोर खोला जाएगा। उन्होंने कार्यक्रम के दौरान नेफेड स्टोर पर उपलब्ध उत्पादों की जानकारी ली और स्टॉल पर उत्पादों की गुणवत्ता का निरीक्षण भी किया। उन्होंने बताया कि नेफेड पूरे देश में दलहन की खरीद करता है और इसका उद्देश्य किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य दिलाना है।
इस कार्यक्रम में आईपीएस अधिकारी निपुण अग्रवाल विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे। कार्यक्रम की शुरुआत में आजाद पब्लिक स्कूल की छात्राओं ने स्वागत गीत प्रस्तुत कर मुख्य अतिथियों का अभिनंदन किया। इस दौरान वासिक आजाद, शारिक आजाद, रिंकू मित्तल, बार एसोसिएशन अध्यक्ष सुमन राघव, गौरव बंसल, हेमंत सिंह सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।





