Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Mathura : मंदिर आते-आते बहुत देर कर दी, अखिलेश यादव के अयोध्या दौरे पर श्रीकांत शर्मा का तीखा हमलाHapur News : हापुड़ में कनाडा से गिफ्ट भेजने के बहाने महिला से हुई बड़ी साइबर ठगी, 14 लाख से अधिक रकम हड़पीLucknow : भैया दूज के बाद फिर बंटेंगे नियुक्ति पत्र, शिक्षा, पुलिस, राजस्व में युवाओं को मिलेगी नौकरी- मुख्यमंत्री योगीLucknow : अब कोई भाई-भतीजावाद नहीं, 25 करोड़ जनता ही परिवार- सीएम योगीLucknow : योगी सरकार में पारदर्शी भर्ती से मिली खाकी वर्दी, सीएम के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरेLucknow : दीपावली और छठ पूजा पर अलर्ट मोड में रहेंगे मेडिकल कॉलेज, 24 घंटे सक्रिय रहेंगी इमरजेंसी सेवाएंLucknow : योगी सरकार आपदा में जान गंवाने वालों के परिवार को देगी अब आठ लाख की आर्थिक मददAyodhya : उप राष्ट्रपति के आगमन से दीप प्रज्ज्वलन तक, रामनगरी में मजिस्ट्रेटों को अलग-अलग कमान

Noida Traffic Police: यातायात पुलिस का बड़ा अभियान, 5,161 ई-चालान और 19 वाहन सीज

Noida Traffic Police: यातायात पुलिस का बड़ा अभियान, 5,161 ई-चालान और 19 वाहन सीज

नोएडा। सड़क सुरक्षा को मजबूत बनाने और यातायात नियमों का सख्ती से पालन सुनिश्चित कराने के उद्देश्य से गौतमबुद्ध नगर यातायात पुलिस ने शुक्रवार को विशेष अभियान चलाया। पुलिस आयुक्त लक्ष्मी सिंह के निर्देशन में चलाए गए इस अभियान के दौरान नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ व्यापक कार्रवाई की गई। अभियान के दौरान कुल 5,161 ई-चालान किए गए, जबकि गंभीर उल्लंघन के मामलों में 19 वाहनों को सीज भी किया गया।

यातायात पुलिस के अनुसार अभियान के दौरान 2,149 मैनुअल चालान किए गए, जबकि आईटीएमएस कैमरों की सहायता से 3,012 वाहनों के ई-चालान जारी किए गए। इसके अलावा बिना हेलमेट दोपहिया वाहन चलाने वाले 1,589 लोगों के खिलाफ भी कार्रवाई की गई। पुलिस का कहना है कि हेलमेट और सीट बेल्ट जैसे सुरक्षा उपाय सड़क दुर्घटनाओं में जान बचाने के लिए बेहद जरूरी हैं।

विशेष अभियान के दौरान विभिन्न यातायात नियमों के उल्लंघन पर भी सख्त कार्रवाई की गई। गलत दिशा में वाहन चलाने वाले 305 चालकों, दोषपूर्ण नंबर प्लेट वाले 298 वाहनों, नो-पार्किंग में खड़े 473 वाहनों, ओवरस्पीड के 428 मामलों तथा बिना बीमा वाले 324 वाहनों के चालान किए गए। पुलिस ने स्पष्ट किया कि भविष्य में भी ऐसे अभियान नियमित रूप से जारी रहेंगे।

कार्रवाई के साथ-साथ यातायात पुलिस ने जागरूकता अभियान भी चलाया। डाइट ट्रेनिंग सेंटर और हल्द्वानी-कुलेसरा मार्ग पर वाहन चालकों को नकली हेलमेट के खतरों, सीट बेल्ट के महत्व, “सड़क सुरक्षा-जीवन रक्षा” अभियान तथा यातायात संकेतों और नियमों का पालन करने के प्रति जागरूक किया गया। लोगों को सुरक्षित ड्राइविंग अपनाने और सड़क पर जिम्मेदारी के साथ वाहन चलाने की सलाह भी दी गई।

यातायात पुलिस ने नागरिकों से अपील की कि वे सड़क पर निकलते समय हेलमेट और सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से उपयोग करें, निर्धारित गति सीमा का पालन करें और सभी यातायात नियमों का सम्मान करें। पुलिस का कहना है कि नियमों का पालन केवल चालान से बचने के लिए नहीं बल्कि स्वयं और दूसरों की सुरक्षा के लिए आवश्यक है। सुरक्षित यातायात व्यवस्था में हर नागरिक की भागीदारी महत्वपूर्ण है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें