Storyउत्तर प्रदेशट्रेंडिंगराज्यराज्य

उत्तर प्रदेश : हापुड़ के गांव डहाना में जन चौपाल का आयोजन, डीएम ने सुनी ग्रामीणों की समस्या, लेखपाल को इस वजह से किया सस्पेंड

डीएम अभिषेक पांडेय की अध्यक्षता में गांव डहाना में जन चौपाल का आयोजन...

Hapur News : डीएम अभिषेक पांडेय की अध्यक्षता में गांव डहाना में जन चौपाल का आयोजन किया गया। इस दौरान रिश्वत के मामले में डीएम ने कार्रवाई करते हुए लेखपाल को सस्पेंड कर दिया। जिसके बाद वहां मौजूद अधिकारियों में हड़कंप मच गया।इस दौरान ग्रामीणों ने लेखपाल पर खसरा-खतौनी की नकल निकालने के लिए अतिरिक्त धनराशि वसूलने का आरोप लगाया। डीएम ने मामले को गंभीरता से लेते हुए पीड़ितों के बयान दर्ज किए। उन्होंने तत्काल उपजिलाधिकारी हापुड़ को लेखपाल को सस्पेंड करने और जांच करने के निर्देश दिए। इस साथ ही दोषी पाए जाने पर आगे की कार्रवाई के लिए शासन को पत्र भेजने को कहा।

ग्रामीणों ने ये बताई समस्या

दरअसल, जन चौपाल में ग्रामीणों ने कई समस्याएं रखीं। इनमें पानी की उपलब्धता, बिजली आपूर्ति, शौचालयों की सफाई और स्कूलों की जर्जर स्थिति शामिल थी। शमशान घाट का नवीनीकरण, सड़कों की मरम्मत और जल निकासी की समस्याएं भी उठाईं गईं। डीएम ने स्वास्थ्य सेवाओं पर विशेष ध्यान दिया, उन्होंने मुख्य चिकित्साधिकारी और ग्राम प्रधान को बच्चों के टीकाकरण अभियान चलाने के निर्देश दिए। कुपोषित बच्चों की स्थिति सुधारने पर भी जोर दिया। पानी की टंकी में लीकेज की समस्या का तत्काल समाधान करने के निर्देश दिए गए। ग्राम सचिव और प्रधान को नालियों व तालाब की नियमित सफाई सुनिश्चित करने को कहा गया। अधिकारियों ने मौके पर कुछ समस्याओं का समाधान किया और शेष के लिए शीघ्र कार्रवाई का आश्वासन दिया। इस दौरान सीडीओ हिमांशु गौतम, एसडीएम शुभम श्रीवास्तव, जिला आपूर्ति अधिकारी डॉ सीमा बालियान समेत अन्य अफसर मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
top online casinos in Canada best online casino Canada 2026 top rated online casinos Canada online casinos ranked Canada 2026 top 10 casino sites Canadian players