Thursday, 5 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Hapur News : मावा फैक्ट्री पर खाद्य विभाग का छापा, 3.20 लाख का खोया नष्ट करायाLucknow : इंडी गठबंधन के नेतृत्वकर्ताओं में क्लैरिटी, कैपेसिटी और क्रेडिबिलिटी का अभाव- मुख्यमंत्रीGorakhpur : राहुल फुस्स रॉकेट, अखिलेश हार के बहानेबाज- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथLucknow : योगी सरकार की पहल से परिषदीय विद्यालयों में पर्यावरण संरक्षण का पाठLucknow : दीपोत्सव में दिखेगा लोक संस्कृति का महाकुंभLucknow : योगी सरकार 49 संकेतकों के आधार पर कर रही महिला सशक्तीकरण की योजनाओं का जिलावार आकलनLucknow : दिव्यांगजन के हुनर को बाजार और पहचान दिलाएगी योगी सरकार, 5-6 नवंबर को लगेगा ‘दिव्य दीपावली मेला’Ayodhya : दसवें दीपोत्सव में राम की पैड़ी के 56 घाटों पर सजेगी 30 लाख दीपों की आभा

Uttar Pradesh : हापुड़ में आंबेडकर जयंती पर लागू हुआ रूट डायवर्जन, 14 अप्रैल तक शहर में भारी वाहनों की एंट्री बंद

Hapur News : हापुड़ में डॉ. भीमराव आंबेडकर जयंती के मद्देनजर यातायात पुलिस ने व्यापक रूट डायवर्जन प्लान लागू कर दिया है। सोमवार दोपहर 12 बजे से शहर के भीतर भारी और कॉमर्शियल वाहनों के प्रवेश पर रोक लगा दी गई है। इन वाहनों को नगर के बाहर से ही डायवर्ट किया जा रहा है। यह व्यवस्था 14 अप्रैल की रात 12 बजे तक प्रभावी रहेगी।

सीओ यातायात राहुल यादव के अनुसार मेरठ से बुलंदशहर की ओर जाने वाले सभी भारी, हल्के और छोटे वाहन गांव टियाला और ततारपुर गोल चक्कर से होते हुए सोना फ्लाईओवर की दाहिनी लेन से गुजरेंगे। वहीं बुलंदशहर से मेरठ की ओर आने वाले वाहन सोना फ्लाईओवर से ततारपुर गोल चक्कर होते हुए बाईपास के रास्ते गांव टियाला के जरिए मेरठ की ओर जाएंगे।

मेरठ से दिल्ली और गाजियाबाद जाने वाले वाहनों को भी गांव टियाला, ततारपुर गोल चक्कर, सोना फ्लाईओवर, निजामपुर फ्लाईओवर और छिजारसी टोल प्लाजा के रास्ते भेजा जाएगा। बुलंदशहर रोड स्थित सोना पेट्रोल पंप से मेरठ जाने वाले सभी वाहनों को ततारपुर चौराहे की ओर मोड़ा जाएगा। गढ़ रोड स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के सामने से शहर में प्रवेश करने वाले वाहनों को भी ततारपुर चौराहे से वापस डायवर्ट किया जाएगा।

निजामपुर तिराहा से गाजियाबाद की ओर से आने वाले और गढ़ रोड की तरफ जाने वाले वाहनों को सोना पेट्रोल पंप की ओर मोड़ा जाएगा। साइलो द्वितीय से शहर की ओर आने वाले वाहनों को ट्याला अंडरपास से ततारपुर की दिशा में भेजा जाएगा। मोदीनगर रोड स्थित सीएमओ कार्यालय की ओर से हापुड़ आने वाले सभी भारी और हल्के वाहनों को वापस मोदीनगर की ओर ही डायवर्ट किया जाएगा।

एसपी ज्ञानंजय सिंह ने बताया कि जयंती के अवसर पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं और पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है। उन्होंने कहा कि आयोजन को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराना हापुड़ पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

SHAHRUKH KHAN

संबंधित खबरें