Greater Noida Crime: ग्रेटर नोएडा में मोबाइल स्नैचर गैंग का पर्दाफाश, 3 गिरफ्तार, 10 फोन और 3 चाकू बरामद
ग्रेटर नोएडा में सेंट्रल नोएडा पुलिस ने मोबाइल चोरी और छिनैती करने वाले एक मोबाइल स्नैचर गैंग का सफलतापूर्वक पर्दाफाश किया है। थाना ईकोटेक-3 पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया, जिनके कब्जे से 10 चोरी किए गए मोबाइल फोन और 3 अवैध चाकू बरामद किए गए।
पुलिस को लोकल इंटेलिजेंस और गोपनीय सूचनाओं के आधार पर कार्रवाई में सफलता मिली। हबीबपुर बिजलीघर के पास से आबिद पुत्र नसरुद्दीन सैफी, राजन पुत्र वीरपाल और अभिषेक पुत्र संतोष पाल को गिरफ्तार किया गया। जानकारी के अनुसार, यह गिरोह सुनसान जगहों पर राहगीरों को डराकर उनके मोबाइल फोन छीन लेता था।
आबिद गौतमबुद्धनगर का निवासी है, जबकि राजन और अभिषेक उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले से हैं और वर्तमान में बिसरख क्षेत्र में रह रहे थे। आरोपियों के पास से मिले तीन चाकू राहगीरों को डराने और विरोध करने पर हमला करने के लिए रखे गए थे। गिरोह छिनैती की घटनाओं को अंजाम देने और तेजी से भागने के लिए मोटरसाइकिल का उपयोग करता था।
पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई की और उन्हें न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल भेज दिया। इस कार्रवाई से क्षेत्र में मोबाइल चोरी और छिनैती की घटनाओं पर कड़ी निगरानी का संदेश गया है।
Realme GT 6 भारत में लॉन्च होने की पुष्टि। अपेक्षित स्पेक्स, फीचर्स, और भी बहुत कुछ


