Sunday, 8 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : योगी सरकार का राज्य कर्मचारियों को दीपावली का तोहफा, महंगाई भत्ता 58 से बढ़ाकर 63 प्रतिशत कियाLucknow : सीएम योगी के नेतृत्व में सौर क्रांति की ओर उत्तर प्रदेश, पीएम सूर्य घर योजना में देश में पहले नंबर परAyodhya : देश में श्रीराम के आचरण को जी रहे दो योगी, एक ‘कर्मयोगी’ मोदी और दूसरे सीएम योगी- सी.पी. राधाकृष्णनAyodhya : पुष्पक विमान से उतरे प्रभु श्रीराम, सीएम योगी ने माला पहनाकर किया स्वागतAyodhya : रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर आएं- मुख्यमंत्रीAyodhya : राम भारत की आत्मा और राष्ट्रीय चेतना के आधार, दीपोत्सव भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का वैश्विक उत्सव- राज्यपालAyodhya : योगी सरकार में संभव हुआ मां कौशल्या की पहली शोभायात्रा का आयोजनAyodhya : श्रीरामजन्मभूमि मंदिर संपूर्ण हिंदू स्वाभिमान का स्मारक- उपराष्ट्रपति

उत्तर प्रदेश : आगरा में टीडी टीकाकरण अभियान के लिए स्कूल प्रबंधकों से की गई अपील

Lucknow/Agra News : टिटनेस डिप्थीरिया कैच अप अभियान के अंतर्गत बुधवार को प्रभारी मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में विकास भवन सभागार में आगरा के स्कूलों के प्रबंधकों की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में जिला प्रतिरक्षण अधिकारी आगरा डॉ. उपेंद्र कुमार ने स्कूल प्रबंधकों से अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की।

11 से 31 अगस्त तक चलेगा अभियान

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अरुण श्रीवास्तव ने बताया कि यह अभियान 11 से 31 अगस्त तक आयोजित किया जाएगा। अभियान में कक्षा पांच (10 साल के बच्चे) एवं कक्षा 10 (16 साल के बच्चे) के बच्चों को टीडी के टीके लगाए जाएंगे।

डिप्थीरिया से बचाव के लिए टीकाकरण जरूरी

सीएमओ ने बताया कि डिप्थीरिया एक संक्रामक बीमारी है जो कि बैक्टीरिया के कारण होती है। इसलिए सभी सरकारी, सरकारी सहायता प्राप्त एवं निजी विद्यालयों में अभियान चलाकर बच्चों को टीका लगाया जाएगा। उन्होंने सभी अभिभावक व शिक्षकों से अपील की कि कक्षा पांच व कक्षा दस में पढ़ने वाले बच्चों को टीडी का टीका लगवाने के लिए प्रेरित करें और अभियान के दौरान उनका टीकाकरण अवश्य कराएं।

24 हजार बच्चों को टीका लगाने का लक्ष्य

जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. उपेंद्र कुमार ने बताया कि अभियान के दौरान कुल 195 विद्यालय के लगभग 24 हजार बच्चों को टीडी के टीके लगाए जाने का लक्ष्य रखा गया है। सभी विद्यालयों में कक्षा पांच में पढ़ने वाले बच्चों का टीडी-10 का और कक्षा 10 के बच्चों को टीडी-16 का टीका लगाया जाएगा।

स्कूलों में पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन

इस अवसर पर शहरी क्षेत्र के स्कूलों में पेंटिंग प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। इस दौरान स्कूल के बच्चों ने डिप्थीरिया के प्रति जागरूक करने वाले पोस्टर बनाए। कार्यक्रम में जेएसआई संस्था द्वारा सहयोग किया गया।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

SHAHRUKH KHAN

संबंधित खबरें