Sunday, 8 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : योगी सरकार का राज्य कर्मचारियों को दीपावली का तोहफा, महंगाई भत्ता 58 से बढ़ाकर 63 प्रतिशत कियाLucknow : सीएम योगी के नेतृत्व में सौर क्रांति की ओर उत्तर प्रदेश, पीएम सूर्य घर योजना में देश में पहले नंबर परAyodhya : देश में श्रीराम के आचरण को जी रहे दो योगी, एक ‘कर्मयोगी’ मोदी और दूसरे सीएम योगी- सी.पी. राधाकृष्णनAyodhya : पुष्पक विमान से उतरे प्रभु श्रीराम, सीएम योगी ने माला पहनाकर किया स्वागतAyodhya : रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर आएं- मुख्यमंत्रीAyodhya : राम भारत की आत्मा और राष्ट्रीय चेतना के आधार, दीपोत्सव भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का वैश्विक उत्सव- राज्यपालAyodhya : योगी सरकार में संभव हुआ मां कौशल्या की पहली शोभायात्रा का आयोजनAyodhya : श्रीरामजन्मभूमि मंदिर संपूर्ण हिंदू स्वाभिमान का स्मारक- उपराष्ट्रपति

Noida: शाहपुर गाँव में Firstone Rehab Foundation का निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 100 से अधिक मरीजों को मिला लाभ

Noida health camp, Firstone Rehab Foundation

Noida: शाहपुर गाँव में Firstone Rehab Foundation का निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 100 से अधिक मरीजों को मिला लाभ

रिपोर्ट: अजीत कुमार

नोएडा के सेक्टर 128 स्थित ग्राम शाहपुर में Firstone Rehab Foundation द्वारा निःशुल्क स्वास्थ्य जाँच, उपचार शिविर एवं सामुदायिक जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। इस जनकल्याणकारी पहल का आयोजन सुरज प्रधान के सहयोग एवं मार्गदर्शन में किया गया, जिसका उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को विशेषज्ञ स्वास्थ्य सेवाएँ उपलब्ध कराना और दिव्यांगता व शारीरिक समस्याओं को लेकर समाज में जागरूकता बढ़ाना रहा। शिविर में क्षेत्र के बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया और विशेषज्ञ चिकित्सकों से परामर्श एवं उपचार प्राप्त किया।

इस स्वास्थ्य शिविर में कुल चार विशेषज्ञों ने अपनी सेवाएँ प्रदान कीं, जिनमें ऑक्यूपेशनल थेरेपिस्ट डॉ. दीक्षा श्रीवास्तव, फिजियोथेरेपिस्ट डॉ. महीपाल सिंह, डॉ. सुष्मिता भाटी एवं डॉ. भावना आनंद शामिल रहीं। चिकित्सकों की टीम के साथ संस्था की ओर से कृष्णा यादव (एडमिन हेड), इलिका रावत, अभिनव सिंह, नैतिक ओझा एवं रजत शर्मा ने सक्रिय भूमिका निभाई और शिविर के सुचारु संचालन में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

शिविर के दौरान ऑर्थोपेडिक समस्याओं जैसे घुटनों का दर्द, कमर दर्द, गर्दन दर्द, सायटिका सहित अन्य हड्डी एवं मांसपेशियों से जुड़ी बीमारियों की जाँच कर मरीजों को उचित परामर्श एवं उपचार उपलब्ध कराया गया। इसके साथ ही न्यूरोलॉजिकल समस्याओं से पीड़ित मरीजों, विशेष रूप से पक्षाघात (पैरालिसिस), सेरेब्रल पाल्सी तथा विकास में देरी से जूझ रहे बच्चों का मूल्यांकन किया गया। चिकित्सकों ने मरीजों और उनके अभिभावकों को होम प्रोटोकॉल, एक्सरसाइज एवं पेरेंट ट्रेनिंग भी दी, ताकि उपचार की प्रक्रिया घर पर भी नियमित रूप से जारी रह सके और बेहतर परिणाम प्राप्त हो सकें।

स्वास्थ्य सेवाओं के साथ-साथ शिविर में एक सामुदायिक जागरूकता कार्यक्रम भी आयोजित किया गया, जिसमें विशेषज्ञों ने दिव्यांगता और शारीरिक समस्याओं को लेकर समाज की सोच पर विस्तार से चर्चा की। कार्यक्रम के दौरान यह संदेश दिया गया कि किसी भी प्रकार की दिव्यांगता या शारीरिक समस्या को कभी भी सामान्य या अनदेखा नहीं किया जाना चाहिए। चिकित्सकों ने बताया कि घुटनों या कमर के दर्द जैसी सामान्य दिखने वाली समस्याएँ यदि समय पर उपचार न पाएं तो आगे चलकर गंभीर असमर्थता का कारण बन सकती हैं।

कार्यक्रम में इस बात पर भी विशेष जोर दिया गया कि दिव्यांगजनों की देखभाल केवल परिवार की नहीं बल्कि पूरे समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। वक्ताओं ने कहा कि दिव्यांगजनों को दया या सहानुभूति के बजाय संवेदना, सम्मान और सहयोग के साथ अपनाया जाना चाहिए, ताकि वे समाज की मुख्यधारा से जुड़कर आत्मनिर्भर जीवन जी सकें। इस तरह के प्रयास एक समावेशी, संवेदनशील और जागरूक समाज के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

इस निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर में लगभग 100 मरीजों ने लाभ उठाया। स्थानीय नागरिकों ने Firstone Rehab Foundation और आयोजक सुरज प्रधान जी के इस सराहनीय प्रयास की प्रशंसा करते हुए भविष्य में भी ऐसे जनकल्याणकारी एवं स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रमों के आयोजन की उम्मीद जताई।
Firstone Rehab Foundation द्वारा किया गया यह प्रयास न केवल स्वास्थ्य सेवाओं को गांव तक पहुँचाने की दिशा में महत्वपूर्ण साबित हुआ, बल्कि समाज में दिव्यांगता और शारीरिक स्वास्थ्य को लेकर सकारात्मक सोच विकसित करने में भी सहायक रहा।

मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर के साथ ब्रेकअप की खबरों के बीच अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक रहस्यमयी पोस्ट शेयर की, कहा ‘हममें से हर किसी के पास सिर्फ़…’

 

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें