Delhi Fire: दिल्ली के किशनगढ़ के फ्लैट में लगी भीषण आग, एक ही परिवार के 5 लोग झुलसे, 1 की मौत

Delhi Fire: दिल्ली के किशनगढ़ के फ्लैट में लगी भीषण आग, एक ही परिवार के 5 लोग झुलसे, 1 की मौत

रिपोर्ट: हेमंत कुमार

साउथ वेस्ट दिल्ली के किशनगढ़ इलाके में तड़के एक मकान में भीषण आग लगने से पूरा परिवार चपेट में आ गया। इस हादसे में पांच लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जिनमें दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। यह घटना सनी बाजार रोड स्थित नंद भवन नामक बिल्डिंग की चौथी मंजिल पर घटी। पुलिस को पीसीआर कॉल के जरिए आग की सूचना मिली, जिसके बाद पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम तुरंत मौके पर पहुंची। आग पर समय रहते काबू पा लिया गया और प्रभावित परिवार के सदस्यों को सफदरजंग अस्पताल और एम्स में भर्ती कराया गया।

डीसीपी सुरेंद्र चौधरी ने बताया कि आग एलपीजी सिलेंडर में लीकेज के कारण लगी थी। लक्ष्मी मंडल, उनकी पत्नी अनीता मंडल, और दीपक मंडल की हालत स्थिर है और उनका इलाज सफदरजंग में चल रहा है। सनी मंडल और आकाश मंडल को एम्स ट्रामा सेंटर ले जाया गया, जहां आकाश मंडल को मृत घोषित कर दिया गया। क्राइम टीम और फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच की। परिवार के मुखिया लक्ष्मी मंडल प्राइवेट नौकरी करते हैं और अपनी पत्नी और बच्चों के साथ इस फ्लैट में रहते थे। पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img