राज्यउत्तर प्रदेशराज्य

उत्तर प्रदेश : हापुड़ में युवती को साइबर ठगों के अश्लील और धमकी भरे मैसेज, परिवार में दहशत

Hapur News : हापुड़ के नगर कोतवाली क्षेत्र की एक कॉलोनी में रहने वाली युवती को साइबर ठगों द्वारा अश्लील और धमकी भरे मैसेज भेजे जाने का मामला सामने आया है जिससे युवती और उसका परिवार भयभीत हो गया है। पीड़िता ने इस संबंध में साइबर थाने में शिकायत दर्ज कराई है और पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

पीड़िता के अनुसार बुधवार शाम एक अज्ञात नंबर से उसके व्हाट्सएप पर मैसेज आया जो शुरू में सामान्य लगा लेकिन जैसे ही उसने मैसेज खोला उसमें आपत्तिजनक और धमकी भरी बातें लिखी हुई थीं। आरोप है कि मैसेज भेजने वाले व्यक्ति ने कुछ देर बाद सभी संदेश डिलीट कर दिए जिससे मामला और संदिग्ध हो गया।

इस घटना के बाद युवती और उसके परिजनों में दहशत का माहौल है और उन्होंने किसी अनहोनी की आशंका जताते हुए पुलिस से सख्त कार्रवाई की मांग की है। मामले को गंभीरता से लेते हुए साइबर थाने की पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है और आरोपी की पहचान करने के लिए तकनीकी जांच शुरू कर दी है।

साइबर थाना प्रभारी का कहना है कि शिकायत के आधार पर जांच तेजी से की जा रही है और जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस ने लोगों से भी अपील की है कि किसी भी अज्ञात नंबर से आए संदिग्ध मैसेज को नजरअंदाज न करें और तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दें।

Related Articles

Back to top button
top online casinos in Canada best online casino Canada 2026 top rated online casinos Canada online casinos ranked Canada 2026 top 10 casino sites Canadian players