Varanasi: श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में ऑडियो गाइड सुविधा का शुभारंभ, श्रद्धालुओं को मिलेगा समृद्ध अनुभव

Varanasi: श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में ऑडियो गाइड सुविधा का शुभारंभ, श्रद्धालुओं को मिलेगा समृद्ध अनुभव

वाराणसी स्थित विश्वप्रसिद्ध श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में अब दर्शन के साथ-साथ श्रद्धालु इतिहास और धार्मिक महत्व की जानकारी भी सुन सकेंगे। श्री काशी विश्वनाथ न्यास द्वारा temple परिसर में ऑडियो गाइड सुविधा का औपचारिक शुभारंभ कर दिया गया है। इस नई पहल का उद्देश्य श्रद्धालुओं को मंदिर की ऐतिहासिकता, वास्तुशिल्प और धार्मिक महत्व की विस्तृत जानकारी सहज और आधुनिक तरीके से उपलब्ध कराना है।

मंदिर प्रशासन द्वारा परिसर के विभिन्न प्रमुख स्थलों पर QR कोड स्कैनर और ऑडियो डिवाइस सिस्टम लगाए गए हैं। श्रद्धालु अपने मोबाइल फोन से QR कोड स्कैन कर सकते हैं या ऑडियो गाइड डिवाइस की मदद से संबंधित स्थान की जानकारी सुन सकते हैं। इसमें मंदिर के विभिन्न हिस्सों की कथा, परंपराएं, पुराणों में वर्णित महत्व और ऐतिहासिक घटनाओं का उल्लेख किया गया है।

काशी विश्वनाथ न्यास के अधिकारियों ने बताया कि यह सेवा अभी हिंदी और अंग्रेज़ी भाषा में शुरू की गई है, लेकिन जल्द ही इसे अन्य प्रमुख भारतीय भाषाओं में भी उपलब्ध कराया जाएगा, जिससे देशभर से आने वाले श्रद्धालुओं को लाभ मिल सके। ऑडियो गाइड सिस्टम को इस तरह से डिजाइन किया गया है कि यह तकनीकी रूप से सरल हो और हर आयु वर्ग के श्रद्धालु इसे आसानी से उपयोग कर सकें। यह सेवा पूरी तरह निशुल्क है और मंदिर में दर्शन के दौरान श्रद्धालु इसका लाभ उठा सकते हैं।

>>>>>>>>>

भारत और पाकिस्तान टी20 विश्व कप 2024 में दो बार आमने-सामने हो सकते हैं। जानिए कैसे

Hot this week

Big Indian AI SuperChip Dream: Bharatiya Chips Powering the Electronic Revolution

Indian firms are thus in a position to help...

Gorakhpur : गुरु गोरखनाथ का पूजन कर विजयादशमी शोभायात्रा निकालेंगे गोरक्षपीठाधीश्वर

Gorakhpur : विजयादशमी (दशहरा) का पावन पर्व गोरक्षपीठ की...

Varanasi : एयर शो के लिए संवर रही काशी, दीवारों पर उकेरी जा रही गंगा घाटों की छटा

Varanasi : प्रस्तावित एयर शो के मद्देनजर योगी सरकार...

Lucknow : योगी सरकार में समावेशी शिक्षा को नई दिशा, प्रशस्त 2.0 से जुड़े 9.20 लाख शिक्षक

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर...

Topics

Lucknow : योगी सरकार में समावेशी शिक्षा को नई दिशा, प्रशस्त 2.0 से जुड़े 9.20 लाख शिक्षक

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img