Saturday, 24 October 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Chandigarh : दिल्ली एयरपोर्ट के अधिकारियों ने ऊपर से दबाव का हवाला देकर मुझे 2 घंटे तक रोककर रखा- मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मानChandigarh : वोट-चोरी’ लोकतंत्र के लिए गंभीर खतरा; एसआईआर को तुरंत रद्द किया जाए- मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मानTiger Shroff Firing Case: सलमान खान और रणबीर कपूर के घरों की रेकी का दावा, टाइगर पर फायरिंग के बाद बॉलीवुड की सुरक्षा बढ़ाने की मांगIndia China Border Face-Off: अरुणाचल प्रदेश में चीनी सैनिकों के साथ कई जगह टकराव जारी, ITBP प्रमुख के बयान पर विदेश मंत्रालय ने दी प्रतिक्रियाOdisha Bike Theft Gang: ओडिशा में बाइक चोर गिरोह का पर्दाफाश, 11 चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद; नाबालिग समेत 8 लोग पकड़े गएBhopal Assault Case: भोपाल के रॉयल मार्केट में युवक से बेरहमी से मारपीट, तीन आरोपी गिरफ्तार; पुलिस ने घटनास्थल पर निकाला जुलूसHaryana Power Strike: हरियाणा में बिजली कर्मचारियों की हड़ताल खत्म, CM नायब सिंह सैनी ने निजी कंपनी का लाइसेंस रद्द कराने का दिया आश्वासनDudu Solar Plant Fire: राजस्थान के दूदू में सोलर प्लांट में भीषण आग, जयपुर और अजमेर से दमकल की गाड़ियां रवाना

Noida Sports: हरियाणा में दो खिलाड़ियों की मौत के बाद सतर्क हुआ खेल विभाग, नोएडा में सभी बास्केटबॉल अकादमियों में सुरक्षा अभियान तेज

Noida Sports: हरियाणा में दो खिलाड़ियों की मौत के बाद सतर्क हुआ खेल विभाग, नोएडा में सभी बास्केटबॉल अकादमियों में सुरक्षा अभियान तेज

नोएडा, गौतमबुद्ध नगर: हरियाणा के रोहतक और बहादुरगढ़ में 48 घंटे के भीतर दो किशोर बास्केटबॉल खिलाड़ियों की दर्दनाक मौत ने खेल जगत को झकझोर कर रख दिया है। इस घटनाक्रम के बाद गौतमबुद्ध नगर खेल विभाग भी तुरंत सक्रिय हो गया और सुरक्षा व्यवस्थाओं की समीक्षा के लिए जिले भर में विशेष अभियान चलाया गया।

शुक्रवार को खेल विभाग की टीम ने नोएडा और ग्रेटर नोएडा क्षेत्र में कई स्कूलों और कॉलेजों में संचालित बास्केटबॉल अकादमियों का औचक निरीक्षण किया। अधिकारियों ने पूरे परिसर में लगाए गए बास्केटबॉल पोल, बोर्ड, नेट, कोर्ट की स्थिति और सुरक्षा संरचनाओं का बारीकी से निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान गंभीर लापरवाही सामने आई, जिससे यह स्पष्ट हुआ कि हरियाणा ही नहीं, बल्कि गौतमबुद्ध नगर जिले की कई शिक्षण संस्थाओं में भी बास्केटबॉल पोल जर्जर और अत्यंत खतरनाक स्थिति में पाए गए।

खेल अधिकारी ने कहा कि खिलाड़ियों की सुरक्षा सर्वोपरि है और किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जिन अकादमियों में उपकरण मानक के अनुरूप नहीं पाए गए, वहां तुरंत प्रभाव से नोटिस जारी किया गया है। पोल और संबंधित उपकरणों को दुरुस्त कराने, सुरक्षा प्रमाणन कराने और एनओसी प्राप्त करने के निर्देश दिए गए हैं।

अधिकारियों ने बताया कि निरीक्षण अभियान जारी रहेगा और यदि किसी संस्थान में सुधार नहीं पाया गया, तो ऐसी अकादमियों पर कार्रवाई की जाएगी, जिसमें संचालन रद्द करना भी शामिल हो सकता है। साथ ही, खिलाड़ियों और अभिभावकों से भी अपील की गई कि वे प्रशिक्षण स्थल पर सुरक्षा मानकों पर ध्यान दें और किसी भी खतरे की स्थिति की तत्काल सूचना विभाग को दें।

यह निर्णय न केवल सुरक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने में महत्वपूर्ण है, बल्कि खेल प्रशिक्षण के दौरान खिलाड़ियों के जीवन और स्वास्थ्य को प्राथमिकता देने की दिशा में एक सख्त और आवश्यक कदम भी माना जा रहा है।

भारत और पाकिस्तान टी20 विश्व कप 2024 में दो बार आमने-सामने हो सकते हैं। जानिए कैसे

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें