राज्यउत्तर प्रदेशराज्य

उत्तर प्रदेश : हापुड़ में होमगार्ड जवान को अज्ञात वाहन ने मारी टककर, मौके पर दर्दनाक मौत

Hapur News : बाबूगढ़ थाना क्षेत्र में रविवार रात होमगार्ड जवान परमिंद्र की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। सिंभावली थाना क्षेत्र के ग्राम धनपुरा निवासी होमगार्ड परमिंद्र की हापुड़ कोतवाली में ड्यूटी थी।

ड्यूटी पर जा रहे थे परमिंद्र

रविवार की रात को वह ड्यूटी पर जा रहे थे। जैसे ही बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के उपैड़ा फ्लाईओवर पर पहुंचे, एक अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि परमिंद्र गंभीर रूप से घायल हो गए।

पुलिस ने की कार्रवाई

आसपास के लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। थाना प्रभारी महेंद्र सिंह अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। घायल होमगार्ड को तुरंत हापुड़ के एक नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। लेकिन चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

परिजनों में मचा कोहराम

हादसे की खबर मिलते ही परमिंद्र के परिजनों में कोहराम मच गया। उनके दो पुत्र और दो पुत्रियों के साथ-साथ ग्रामीण और अन्य होमगार्ड जवान भी अस्पताल पहुंच गए। सीओ सिटी जितेंद्र शर्मा भी घटना की सूचना मिलने पर अस्पताल पहुंचे।

पुलिस जांच में जुटी

सीओ ने बताया कि शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। पुलिस ने इस मामले में जांच शुरू कर दी है। सीसीटीवी फुटेज व अन्य साक्ष्यों के आधार पर वाहन और चालक की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। सीओ ने आश्वासन दिया कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Related Articles

Back to top button
top online casinos in Canada best online casino Canada 2026 top rated online casinos Canada online casinos ranked Canada 2026 top 10 casino sites Canadian players