Chhath 2024: दिल्ली-NCR में धूमधाम से मनाया गया छठ महापर्व, श्रद्धालुओं ने उगते सूर्य को अर्घ्य देकर महापर्व का समापन किया

दिल्ली-NCR में धूमधाम से मनाया गया छठ महापर्व, श्रद्धालुओं ने उगते सूर्य को अर्घ्य देकर महापर्व का समापन किया

रिपोर्ट: रवि डालमिया

दिल्ली-एनसीआर में आज छठ महापर्व धूमधाम से मनाया गया। सुबह से ही दिल्ली और एनसीआर के सभी घाटों पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। श्रद्धालुओं ने उगते सूर्य को अर्घ्य देकर चार दिवसीय छठ महोत्सव का समापन किया। 36 घंटे के निर्जला व्रत के बाद विभिन्न घाटों पर रौनक देखने को मिली, और लोग भोर में ही घाटों पर एकत्र हो गए थे।

कई घाटों को दीयों की रोशनी से सजाया गया था, और सूर्य देव को अर्घ्य दिया गया। व्रत के समापन पर ठेकुआ का प्रसाद बांटा गया। शाहदरा जिले के गीता कॉलोनी घाट पर श्रद्धालुओं ने उगते सूर्य को अर्घ्य देकर छठ महापर्व का समापन किया।

यह महापर्व कार्तिक माह की शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि को मनाया जाता है, और यह पूजा भगवान सूर्य और उनकी पत्नी ऊषा को समर्पित होती है। छठ महापर्व की शुरुआत नहाय-खाय से होती है, इसके बाद दूसरे दिन खरना होता है। फिर तीसरे दिन संध्या अर्घ्य होता है, और चौथे दिन को ऊषा अर्घ्य के नाम से जाना जाता है।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img