राज्यउत्तर प्रदेशराज्य

उत्तर प्रदेश : ओमेक्स सोसायटी में बरसा होली का रंग, संकल्प प्रभा संस्थान ने मनाया भव्य होलिकोत्सव

Mathura News : स्थानीय ओमेक्स हाउसिंग सोसायटी के फुल मून ब्लॉक में होली का उल्लासपूर्ण माहौल देखने को मिला, जहां सामाजिक संस्था संकल्प प्रभा संस्थान के तत्वावधान में भव्य होलिकोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सोसायटी के लोगों ने पूरे उत्साह के साथ भाग लेते हुए अबीर-गुलाल उड़ाया और भजनों व पारंपरिक होली गीतों की धुन पर जमकर आनंद लिया।

कार्यक्रम का शुभारंभ ठाकुर श्री बांके बिहारी जी के चित्रपट पर माल्यार्पण और गुलाल अर्पित कर किया गया। संस्थान की अध्यक्षा प्रियदर्शिनी श्रीवास्तव ने विधिवत पूजन-अर्चन कर क्षेत्रवासियों को होली की शुभकामनाएं दीं और सभी के जीवन में सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की।

होली के पारंपरिक रसियाओं और गीतों की धुन पर सोसायटी के लोग देर तक झूमते और थिरकते रहे। उत्सव के दौरान पहले सभी ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली की बधाई दी और बाद में फूलों की होली खेलकर माहौल को और भी रंगीन बना दिया। फूलों की होली इस आयोजन का मुख्य आकर्षण रही, जिसे देखकर सभी आनंदित हो उठे।

इस अवसर पर अध्यक्षा प्रियदर्शिनी श्रीवास्तव ने कहा कि होली केवल रंगों का पर्व नहीं बल्कि बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है। उन्होंने लोगों से अपील की कि इस पावन अवसर पर समाज से कुरीतियों को समाप्त करने और निस्वार्थ भाव से समाजसेवा का संकल्प लेना चाहिए, तभी इस त्योहार की वास्तविक सार्थकता सिद्ध होगी।

कार्यक्रम में सचिव समिता जगदीश, महिला मोर्चा महानगर अध्यक्ष पूजा चौधरी, मेघश्याम गौतम, सुहाना गौतम, दीपक यादव, बबिता, सुनील मित्तल कोयल और पायल चौधरी सहित सोसायटी के अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे। सभी ने मिलकर होली के इस रंगारंग आयोजन का आनंद लिया और एक-दूसरे को पर्व की शुभकामनाएं दीं।

Related Articles

Back to top button
top online casinos in Canada best online casino Canada 2026 top rated online casinos Canada online casinos ranked Canada 2026 top 10 casino sites Canadian players